• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बीएचयू के छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप देगा आईआईटी बॉम्बे

by Blitz India Media
July 2, 2026
in Hindi Edition
0
IIT Bombay Campus Ambassador Program 2026

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे के ‘कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम-2026′ के तहत बीएचयू और अन्य संस्थानों के छात्रों को उद्यमिता एवं नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीएचयू के छात्रों को इस साल आईआईटी बॉम्बे उद्यमिता और नेतृत्व कौशल का पाठ पढ़ाएगा।

आईआईटी बॉम्बे के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की तरफ से कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम-2026’ के अंतर्गत बीएचयू के उन छात्रों के आवेदन आमंत्रित किए हैं जो युवा उद्यमी हैं या नवाचारी विचारों पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए बीएचयू के अलावा आईआईटी बीएचयू सहित अन्य संस्थानों के छात्र भी दावेदारी कर सकते हैं।

आईआईटी बॉम्बे की यह पहल छह माह की ऑनलाइन इंटर्नशिप के रूप में विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और नवाचार की भावना को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र न केवल स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र की बारीकियों को समझ सकेंगे, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर के छात्र नेटवर्क से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों, शिक्षण संसाधनों और पेशेवर विकास गतिविधियों के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र के साथ लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (एलओआर) भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक कॅरियर में उपयोगी होगा। आईआईटी बॉम्बे ने इंटर्नशिप के सफल अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित ई-समिट 2026 से जुड़ने और उसके आयोजन में अवसर देने का भी निर्णय लिया है।

कार्यक्रम के तहत छात्रों को विभिन्न प्रीमियम सॉफ्टवेयर टूल्स, विशेष छूट और अन्य लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे जो भविष्य में उनके स्टार्टअप्स में भी मददगार होंगे। बीएचयू में सभी संकाय और विभागों को इस इंटर्नशिप की सूचना छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

खास बातें

छह महीने का है ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम
इसका उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना
प्रतिभागियों को देशभर के उद्यमी छात्रों के नेटवर्क से जुड़ने का अवसर दिलवाना।
सफल प्रतिभागियों को इंटर्नशिप प्रमाणपत्र और लेटर ऑफ रिकमेंडेशन दिए जाएंगे
विभिन्न शिक्षण संसाधनों, प्रीमियम सॉफ्टवेयर टूल्स, डिस्काउंट और अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिलवाना।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
AI के दौर में बदल रहा है करियर का भविष्य, ट्रेड स्किल्स पर दें ध्यान: मुख्य आर्थिक सलाहकार

'सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई छोड़ो, ट्रेड स्किल्स सीखो'

Recent News

H-1B Visa
News

Crackdown on H-1B visa fraud

by Blitz India Media
July 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Trump administration has launched its first major investigation into alleged fraud involving H-1B and PERM...

Read moreDetails
Reserve Bank of India

The Quiet Foundation: Why India’s Digital Public Infrastructure Is Its Most Exportable Idea

July 12, 2026
Electric vehicle

A Record June on the Road: Auto Sales Hit an All-Time High as EVs Cross 12% of the Market

July 12, 2026
Historic Indian cinema hall

Lights Back Up: A Busy July at the Box Office Signals a Confident Year for Indian Cinema

July 12, 2026
India Sports Update

A Hard Week, a Fresh Chance: India Turns to the ODIs as Its Chess Generation Soars

July 12, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation