ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में कहा कि पश्चिम एशिया के संकट का ईंन्धन, उर्वरक और खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़ने वाला प्रभाव वैश्विक दक्षिण के देशों पर लंबे समय तक असर डालेगा।
उन्होंने कहा कि सबसे कमजोर देशों पर भू-राजनीतिक संकटों का बोझ नहीं पड़ना चाहिए। इसके लिए वित्तीय मदद जैसी कोई व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए। सभी देश सहयोग का अपना वादा पूरो करने के लिए आगे आएं।













