ब्लिट्ज ब्यूरो
वाशिंगटन। भारत समेत 35 देशों ने एआई प्रौद्योगिकियों को सशक्त बनाने के लिए विश्वसनीय और मजबूत आपूर्ति शृंखलाएं विकसित करने के लिए अमेरिकी पहल का समर्थन करते हुए ‘एआई अवसर’ संबंधी संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
द्वितीय पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन में 35 देशों ने इस संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर विकासोन्मुखी और नवाचार समर्थक नियामकीय दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।













