• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

रूस ने खोली तेल की टंकी तो भारत के साथ दौड़ पड़े कई देश

इज्जत बचाने के लिए अमेरिका ने चला ये दांव

by Blitz India Media
March 24, 2026
in Hindi Edition
0
US ने भारत को रूसी तेल खरीदने की अस्थायी छूट दी
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए तगड़ा कंपीटीशन मिल सकता है। इंडियन रिफाइनरी कंपनियों को डिस्काउंट रूसी कच्चे तेल पर काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है क्योंकि ईरान से युद्ध के बाद अमेरिका ने भारत समेत कई और देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट दे दी। इसके बाद रूसी तेल के अब कई खरीदार हो गए हैं। अमेरिका ने यह दांव कच्चे तेल की कीमतें कम करने के लिए चला था।

अमेरिका की इज्जत बचा रहा है रूस?
अमेरिका-ईरान के बीच हो रहे भीषण हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के बाद दुनिया के कई और देशों को भी रूस से कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी दी है। मगर, हकीकत ये है कि अमेरिका किसी पर अहसान नहीं कर रहा है। दरअसल, वो दुनिया में अपनी इज्जत बचा रहा है। उसकी इस साख को बचाने में रूस जाने-अनजाने उसका मददगार बन गया है। इस कदम से भारत को भी तगड़ा फायदा हो रहा है।

अमेरिका की आखिर मंशा क्या है
अमेरिका किसी भी कीमत पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ही रखना चाहता है। ऐसा नहीं होने पर उसका दुनिया में दबदबा कमजोर पड़ जाएगा। हाल ही में दो बार ऐसा हुआ, जब तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।

रूस के कई तेल टैंकर समंदर में खड़े हैं
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से खाड़ी में ऑयल सप्लाई करीब-करीब ठप पड़ गई है। ऐसे में अमेरिकी सरकार ने कहा है कि मौजूदा ग्लोबल सप्लाई को बढ़ाने के लिए टेंपरेरी स्तर पर रूस से तेल खरीदने की मंजूरी दी गई। रूस के काफी तेल टैंकर समंदर में खड़े हैं, जिनसे भी कच्चा तेल खरीदा जा सकता है।

रूस का 1.9 करोड़ बैरल कच्चा तेल टैंकरों में
कई रिपोर्टों के अनुसार, एशिया के समंदर में रूस का कम से कम 1.9 करोड़ बैरल क्रूड ऑयल 25 टैंकरों में है। केप्लर का अनुमान है कि चीन ने दो-तिहाई क्रूड ऑयल जमा कर रखा है, जिसमें से ज्यादातर आपूर्ति ईरान से की गई है। ये टैंकर दक्षिण चीन सागर के अलावा पीला सागर में हैं।

अमेरिका ने इसलिए चला यह दांव
‘रिच डैड, पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि अमेरिका ने इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी को भी करीब 40 करोड़ बैरल इमरजेंसी क्रूड ऑयल जारी करने को कहा है, ताकि तेल की कीमतें आसमान पर न पहुंचे। क्योंकि ऐसा होने पर अमेरिका को घरेलू मोर्चे के साथ-साथ उसके सहयोगी देशों में भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कियोसाकी कहते हैं ईरान अमेरिका को इसीलिए बदतर जीत देना चाहता है।

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बदल गई सप्लाई लाइन
विशेषज्ञों का कहना है कि गल्फ के देश ईरानी हमलों के डर से हर दिन 1 करोड़ बैरल में कटौती कर रहे हैं। अगर होर्मुज स्ट्रेट एक महीने से ज्यादा वक्त तक बंद रहा तो यह कटौती और ज्यादा हो जाएगी, जिससे हाहाकार मचनी तय है।

रूस की हो रही है बल्ले-बल्ले, खूब हो रहा फायदा
एक थिंक टैंक सेंटर फार रिसर्च आन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के अनुसार, बीते 15 दिनों में रूस को कच्चा तेल बेचने से 5 बिलियन पाउंड की आमदनी हुई है।

यह कमाई 672 मिलियन पाउंड के अलावा है, जो उसने मार्च में तेल-गैस और कोयला बेचकर कमाए। यह तब है, जब फरवरी के आखिर से तेल की कीमतें 14 फीसदी की दर से बढ़ी हैं।

भारत उठा चुका है 3 करोड़ बैरल क्रूड ऑयल का फायदा
ईरान से युद्ध के बाद जब से अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है, तब से भारत 3 करोड़ बैरल का कच्चा तेल रूस से खरीद चुका है।

डाटा इंटेलिजेंस कंपनी केप्लर का आकलन है कि सऊदी अरब और इराक से अपना ज्यादातर तेल मंगाने वाले भारत ने होर्मुज के हालात को देखते हुए रूस से ज्यादा तेल खरीदना शुरू कर दिया है। सरकारी कंपनी ने 1 करोड़ बैरल तेल खरीदा है तो इतना ही रिलायंस ने भी खरीदा है।

युद्ध कब तक चलेगा, यह अभी तय नहीं है
अमेरिका-ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध अब 15 दिन से ज्यादा हो गया है। ईंन्धन की आपूर्ति के लिए मॉस्को की ओर रुख करना इस अनिश्चितता के बीच हो रहा है कि संघर्ष कितने समय तक चलेगा।

एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह कह रहे हैं कि ईरान से युद्ध तकरीबन खत्म हो चुका है। वह सरेंडर करने वाला है। मगर, ईरान ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है। नतीजतन ब्रेंट इंडेक्स पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें बीते सोमवार को 119 डॉलर के उच्चतम स्तर से गिरकर लगभग 88 डॉलर तक पहुंच गईं थीं।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
ऑस्कर 2026 विजेता सूची

'वन बैटल आफ्टर अनदर' सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी

Recent News

IBM unveils world's first sub-1 nano chip tech
News

IBM unveils world’s first sub-1 nano chip tech

by Blitz India Media
June 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US-based technology giant IBM on June 23 unveiled what it described as the world's first sub-1...

Read moreDetails
Modi

PM Modi welcomes Amazon’s $48 b investment in India

June 25, 2026
Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

June 25, 2026
India expanding long-range strike capabilities

India expanding long-range strike capabilities

June 25, 2026
Crude Oil

Russia eyes gasoline imports from India

June 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation