• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, May 8, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत-सेशेल्स का रिश्ता विश्वास व साझा भविष्य की सोच पर आधारित : मोदी

पीएम मोदी से मिले सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी, आपसी सहयोग व साझेदारी पर चर्चा

by Blitz India Media
February 14, 2026
in Hindi Edition
0
The budget will empower MSMEs to go from local to global: Modi
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सेशेल्स भारत का सिर्फ एक राजनयिक साझेदार नहीं, बल्कि हिंद महासागर के जरिये जुड़ा एक भरोसेमंद मित्र देश भी है। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स का रिश्ता इतिहास, विश्वास और साझा भविष्य की सोच पर आधारित है।
पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच 50 वर्षों से मजबूत कूटनीतिक संबंध हैं, जो समय के साथ और गहरे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वहां के सामाजिक और आर्थिक जीवन में अहम योगदान दिया है और दोनों देशों की दोस्ती को पीढ़ी-दर-पीढ़ी मजबूत किया है।
हर्मिनी ने महात्मा गांधीको दी श्रद्धांजलि
इससे पहले राष्ट्रपति हर्मिनी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी भारत सेशेल्स साझेदारी को दिशा देते हैं। पिछले साल अक्तूबर में पद संभालने के बाद यह राष्ट्रपति हर्मिनी की पहली भारत यात्रा थ्ाी। वह चेन्नई और मुंबई के कार्यक्रमों के बाद दिल्ली पहुंचे।
हर्मिनी ने पीएम मोदी को सेशेल्स की आजादी की 50वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, यह वर्ष दोनों देशों के संबंधों के लिए खास है। जून में भारत और सेशेल्स अपने राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती मनाएंगे, जो सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती है। मेरी भारत यात्रा दोनों देशों की पुरानी दोस्ती और आपसी सम्मान को दर्शाती है। हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के रूप में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता दोनों देशों के रिश्तों का अहम आधार है।
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति हर्मिनी से मुलाकात की और विजन महासागर के समर्थन के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, समुद्री पड़ोसी होने के नाते सेशेल्स का सहयोग क्षेत्रीय आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा के लिए अहम है। विदेश मंत्रालय ने सेशेल्स को भारत का अहम समुद्री पड़ोसी और विजन महासागर का महत्वपूर्ण साझेदार बताया।

Related Posts

चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
'मेक इन इंडिया' मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग
Hindi Edition

‘मेक इन इंडिया’ मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग

May 7, 2026
आत्मनिर्भर होगी नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी
Hindi Edition

आत्मनिर्भर होगी नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी

May 7, 2026
लिवर से करें लव, बदलें आदत, पाएं सेहत
Hindi Edition

लिवर से करें लव, बदलें आदत, पाएं सेहत

May 7, 2026
Load More
Next Post
PM Modi's Malaysia visit changed the picture

पीएम मोदी के मलेशिया दौरे ने बदल दी तस्वीर

Recent News

Bengal observer PIL
News

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

by Blitz India Media
April 29, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: A public interest litigation (PIL) has been filed before the Supreme Court challenging the decision of...

Read moreDetails
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026
voting

Over 78 pc turnout in Bengal second phase till late afternoon

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation