• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

तालिबान संग पहली बार भारत की बातचीत

by Blitz India Media
November 15, 2024
in Hindi Edition
0
India talks with Taliban for the first time
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत सरकार ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान मामलों को देखने वाले जॉइंट सेक्रेटरी जेपी सिंह ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब के साथ मुलाकात की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अफगानिस्तान के अंतरिम रक्षा मंत्री के साथ यह पहली आधिकारिक बैठक थी।

बता दें कि याकूब तालिबान के पूर्व सुप्रीम मुल्ला उमर के बेटे हैं। 4 और 5 नवंबर को हुई इस मुलाकात के बारे में जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जेपी सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। इसमें अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देने के अलावा ईरान स्थित चाबहार पोर्ट को लेकर भी बातचीत हुई कि किस तरह से अफगानिस्तान का व्यापारी समुदाय इस बंदरगाह का इस्तेमाल कर सकता है। दरअसल, इस साल की शुरुआत में भारत ने ईरान के साथ चाबहार पोर्ट के विकास और संचालन के लिए 10 साल का अनुबंध किया था।

चाबहार पोर्ट को भारतीय मदद से बनाया गया है। यह पोर्ट भारत को अफगानिस्तान, मध्य एशियाई देशों और यूरोप तक आसान पहुंच प्रदान करता है। जायसवाल ने बताया कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के अलावा एजेंसियों के प्रमुखों से भी बातचीत हुई है। दरअसल, 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्तों पर बर्फ जमी हुई है। अब भारत नई शुरुआत कर रहा है।

चटगांव हिंसा पर क्या कहा
जायसवाल ने बांग्लादेश के चटगांव में हिंदू समुदाय के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किए जाने के बाद हिंदुओं की प्रॉपर्टी और व्यवसाय लूट लिए गए। इनके पीछे चरमपंथी तत्वों का हाथ है और भारत बांग्लादेश से अपील करता है कि इन तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे, वरना सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है।

Related Posts

school
Hindi Edition

1.24 करोड़ सैलरी! यहां टीचर को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन

April 15, 2026
UPTET 2026
Hindi Edition

यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, कैसे भरें फॉर्म ?

April 15, 2026
एक साल का बीएड कोर्स 2026
Hindi Edition

एक साल का बीएड कोर्स बहाल करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं

April 15, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई पूरी कर कब तक जॉब कर सकते हैं
Hindi Edition

न्यूजीलैंड में पढ़ाई पूरी कर कब तक जॉब कर सकते हैं

April 15, 2026
Education
Hindi Edition

अमेरिका में नहीं पढ़ना चाहते भारतीय छात्र

April 15, 2026
CBSE
Hindi Edition

क्यूआर कोड का बोर्ड या परीक्षा प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं

April 15, 2026
Load More
Next Post
Canadian diplomat

सिखों के नुमाइंदे नहीं खालिस्तानी : टूडो

Recent News

Pandya presents Chhetri with MI jersey
News

Pandya presents Chhetri with MI jersey

by Blitz India Media
April 15, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Indian football legend Sunil Chhetri made a special appearance at the Mumbai Indians training session at...

Read moreDetails
Railways

Railways reach 99.6 pc electrification

April 15, 2026
vegetable

WPI rises in March on energy price surge

April 15, 2026
modi

PM Modi inaugurates Bhairavaikya Mandir

April 15, 2026
Two-time Olympic champion Axelsen retires

Two-time Olympic champion Axelsen retires

April 15, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation