• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, June 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत ने ओलंपिक की मेजबानी के लिए बढ़ाए कदम

आईओए ने आईओसी को आशय पत्र सौंपा

by Blitz India Media
November 8, 2024
in Hindi Edition
0
India took steps to host the Olympics
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए कदम आगे बढ़ा दिए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को पत्र भेजा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक आईओए ने आईओसी को आधिकारिक रूप से भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी करने की इच्छा जताई और आशय पत्र सौंपा। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पत्र एक अक्तूबर को सौंपा गया था।

भारत लंबे समय से 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की इच्छा जता चुका है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई मौकों पर इस बारे में राय रखी और अपने इरादे जाहिर किए हैं। हालांकि, अब भारत ने इस दिशा में बड़े कदम उठाए हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा था
पीएम मोदी सितंबर में अमेरिका दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कहा था, ‘अभी कुछ दिन पहले पेरिस ओलंपिक खत्म हुआ है। अगले ओलंपिक का मेजबान अमेरिका है। बहुत जल्द आप भारत में भी ओलंपिक देखेंगे। हम 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।’ इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए ओलंपिक 2036 की मेजबानी पर बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएम ने जानकारी देते हुए बताया था कि आईओए ने इस आयोजन को भारत में लाने के लिए आईओसी के भावी मेजबान आयोग (एफएचसी) के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

सूत्र ने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण अवसर पूरे देश में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर पर्याप्त लाभ दिला सकता है।’ आईओसी के अगले साल होने वाले चुनावों से पहले मेजबान पर निर्णय नहीं लिया जाएगा।

सऊदी अरब, कतर, तुर्किये से मिलेगी चुनौती
भारत को मेजबानी की दौड़ में सऊदी अरब, कतर और तुर्किये जैसे कई अन्य देशों की कड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा जो खुद को इस खेल महाकुंभ की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा सहित भारत के शीर्ष खेल प्रशासक देश की पैरवी करने के लिए इस साल पेरिस ओलंपिक में थे।

कई स्वदेशी खेलों पर फोकस
यह भी पता चला है कि यदि भारत को मेजबानी मिलती है तो वह योग, खो-खो और कबड्डी जैसे स्वदेशी खेलों को शामिल करने पर जोर देगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने नए खेल मंत्री मनसुख मांडविया को ओलंपिक मेजबानी हासिल करने के लिए आवश्यक उपायों पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी पेश की है। इस रिपोर्ट में एमओसी ने छह खेलों की पहचान की है जिन्हें भारत को मेजबानी मिलने पर ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। इन खेलों में योग, खो खो, कबड्डी, शतरंज, टी20 क्रिकेट और स्क्वाश शामिल हैं।

पेरिस में भारत ने जीते थे छह पदक
भारत ने इस साल पेरिस ओलंपिक के लिए 117 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था, जहां भारतीय एथलीट्स ने कुल छह पदक जीते। इसमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। वहीं, पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 29 पदक जीतकर टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ा था। तीन साल पहले भारत ने 19 पदक जीते थे। देश ने इस बार पैरा खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा पदक जीते। इनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य शामिल हैं।

Related Posts

pm-modi-five-nation-tour-ten-lakh-crore-investment-global-relations
Hindi Edition

प्रधानमंत्री का मिशन

June 6, 2026
himalayan-glaciers-melting-gangotri-global-warming-water-crisis-threat
Hindi Edition

संकट में हिमालय के ग्लेशियर 50 करोड़ आबादी पर खतरा

June 6, 2026
heatwave
Hindi Edition

2050 तक शहरों में गर्मी से प्रभावित गरीबों की संख्या बढ़ेगी 700 प्रतिशत

June 6, 2026
cockroach janata party
Hindi Edition

न्यायपालिका को बदनाम करने की डिजिटल साजिश…

June 6, 2026
elections
Hindi Edition

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से हर साल बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपए

June 6, 2026
Modi
Hindi Edition

युद्धों के बीच बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की लगातार बढ़ती शक्ति

June 6, 2026
Load More
Next Post
The impact of the mission of liberal rules, cooperative conduct, timely resolution of complaints is visible.

उदार नियम, सहयोगी आचरण, शिकायतों के समयबद्ध समाधान के मिशन का दिख रहा असर

Recent News

Artificial-intelligence
News

India’s Agentic AI returns to grow fivefold

by Blitz India Media
June 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Agentic AI returns in India are expected to grow fivefold to $14.4 million, and AI return...

Read moreDetails
vegetable

India’s retail inflation at 3.93 pc in May

June 12, 2026
hormuz

India summons US diplomat again over death of seafarers

June 12, 2026
Finnish Prez Stubb holds talks with Jaishankar

Finnish Prez Stubb holds talks with Jaishankar

June 12, 2026
PM Modi condoles death of shooting coach Jaspal

PM Modi condoles death of shooting coach Jaspal

June 12, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation