• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, May 17, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अपनी और दूसरों की उन्नति के लिए कार्य करना ही सच्ची मानवता : राज्यपाल आचार्य देवव्रत

‘कीर्तिर्यस्य स जीवति’ के मंत्र के साथ करें मानवता की सेवा

by Blitz India Media
April 21, 2026
in Hindi Edition
0
अपनी और दूसरों की उन्नति के लिए कार्य करना ही सच्ची मानवता : राज्यपाल आचार्य देवव्रत
Share on FacebookShare on Twitter

ब्लिट्ज ब्यूरो

गांधीनगर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, गुजरात राज्य शाखा की वार्षिक आम सभा गत दिवस गांधीनगर स्थित लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर राज्यपाल ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की मानवीय गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई संस्था निस्वार्थ भाव और टीम वर्क के साथ कार्य करती है, तभी वह जनमानस के हृदय में स्थान बना पाती है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लड बैंक के क्षेत्र में गुजरात का देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करना गौरव की बात है। इंडियन रेडक्रॉस द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी केंद्र, डेंटल क्लिनिक तथा जनरल मेडिकल स्टोर सामान्य व्यक्ति के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं। आपदा प्रबंधन में तहसील स्तर तक फैले नेटवर्क की भी उन्होंने सराहना की।

‘कीर्तिर्यस्य स जीवति’ के मंत्र के साथ करें मानवता की सेवा

उन्होंने अपने ग्रामीण भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि ‘हमने गुजरात की सभी तहसीलों में जाने का संकल्प लिया है जिसमें से 24 तहसीलों का दौरा पूरा कर लिया है।‘गोंडल के लूणीवाव गांव की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक खेत मजदूर के 10 दिन के नवजात शिशु को गोद में लेने पर उस परिवार की आंखों में जो कृतज्ञता के आंसू थे, वह अविस्मरणीय अनुभव है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में स्वच्छता, विद्यालयों में योगाभ्यास, वृक्षारोपण, रात्रि सभाओं का आयोजन तथा किसानों को रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देकर धरती माता और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के प्रयास किए जा रहे हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य जब इस संसार में आता है तो खाली हाथ आता है और जाते समय भी भौतिक संपत्ति यहीं रह जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी उन्नति के साथ दूसरों की उन्नति के लिए भी कार्य करना चाहिए, यही सच्ची मानवता है। जो व्यक्ति दूसरों के आंसू पोंछ सके, वही सच्चा इंसान है।

सभी दानदाताओं और इंडियन रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ‘कीर्तिर्यस्य स जीवति’ के मंत्र के साथ अधिक से अधिक सेवाकार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव टोपनो ने कहा कि गुजरात में रेडक्रॉस 33 जिलों और 92 तहसील स्तर पर कार्यरत है। वर्ष के दौरान राज्य में 1.70 लाख यूनिट रक्त संग्रहित किया गया तथा 13 डायलिसिस केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंदों को सेवा प्रदान की जा रही है।
संस्था के चेयरमैन अजयभाई पटेल ने सभी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंडियन रेडक्रॉस की यह यात्रा सहयोग और सेवा के मंत्र के साथ निरंतर जारी रहेगी।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं आरईसी लिमिटेड, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन (एसईसीआई) का राज्यपाल द्वारा सम्मान किया गया।

इस बैठक में संस्था के वाइस चेयरमैन डॉ. अजयभाई देसाई, प्रबंधन समिति के सदस्य अजयभाई पटेल, महासचिव डॉ. प्रकाशभाई परमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और राज्यभर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में मानद कोषाध्यक्ष संजयभाई शाह ने आभार प्रकट किया।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत तक बढ़ाई

श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत तक बढ़ाई

Recent News

Sindhu
News

Sindhu, Srikanth post wins

by Blitz India Media
May 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: PV Sindhu and Kidambi Srikanth advanced comfortably to the second round of the Thailand Open in...

Read moreDetails
RBI

RBI chief Malhotra says fuel prices may go up

May 13, 2026
Australia hikes budget outlay to boost ties with India

Australia hikes budget outlay to boost ties with India

May 13, 2026
export

India’s merchandise exports hit $112 billion in Q1

May 13, 2026
Pat Cummins

Hyderabad captain Cummins fined Rs 12 lakh

May 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation