ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षा सचिव ने नौसेना के प्रोजेक्ट्स पर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि ‘नेक्स्ट जनरेशन कोर्वेट्स’ और ‘प्रोजेक्ट 75I’ पनडुब्बी कार्यक्रम अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुके हैं।
सरकार का इरादा डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट की रफ्तार को और तेज करना है। पिछले साल सरकार ने 2 लाख 9 हजार करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए थे। इस साल और आने वाले वित्तीय वर्ष में इस रफ्तार को और भी ज्यादा बढ़ाने की योजना है।

























