• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इसरो ने एलन मस्क की कंपनी से मिलाया हाथ

by Blitz India Media
November 22, 2024
in Hindi Edition
0
ISRO joins hands with Elon Musk's company
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) और एलन मस्क की रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स मिलकर जीसैट-20 संचार उपग्रह लॉन्च करेंगे। इस सैटेलाइट को जीसैट-एन2 भी कहा जाता है। इसके लिए दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण करार हुआ है। अगले सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के केप कैनावेरल से स्पेसएक्स अपने फॉल्कन 9 रॉकेट की मदद से इसका प्रक्षेपण करेगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास इतने सक्षम रॉकेट नहीं हैं कि वे 4,700 किलो वजनी जीसैट-20 उपग्रह का प्रक्षेपण कर सके। इसलिए इसरो ने स्पेसएक्स को चुना। उसके पास फॉल्कन 9 जैसा उन्नत रॉकेट है। इसमें कहा गया है कि जीसैट-20 पूरे भारत में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी भी शामिल है।

पहले भी हो चुके हैं कई समझौते
इससे पहले भी इसरो और स्पेसएक्स के बीच कई बार वाणिज्यिक सहयोग हो चुके हैं लेकिन नवीनतम समझौता बेहद खास है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया।

अब तक फ्रांस पर निर्भर था भारत
इससे पहले, इसरो भारी उपग्रह प्रक्षेपणों के लिए फ्रांसीसी वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवा प्रदाता एरियनस्पेस पर निर्भर था लेकिन वर्तमान में कंपनी के पास कोई परिचालन रॉकेट नहीं है। उधर, यूक्रेन संघर्ष के कारण रूस भी लॉन्चिंग नहीं कर पा रहा है और चीन के पास भी ऐसी क्षमता नहीं है। ऐसे में स्पेसएक्स भारत के लिए सबसे अच्छा उपलब्ध विकल्प बन गया है।

दूर-दराज क्षेत्रों और उड़ानों में इंटरनेट सेवा के लिए होगा इस्तेमाल
जब यह सैटेलाइट काम करना शुरू कर देगा तो यह भारत के दूरस्थ इलाकों में डेटा और इंटरनेट सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा यह यात्री विमानों में इन-फ्लाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। हालांकि, सैटेलाइट से इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि इसके लिए सेवा प्रदाताओं को लाइसेंस प्राप्त करना होगा और विमानों को सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट से जुड़ने के लिए तैयार करना होगा।

– लॉन्च होगा भारत का सबसे एडवांस सैटेलाइट जीसैट-20
– बढ़ेगी इंटरनेट कनेक्टिविटी

इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर के निदेशक डॉ. एम शंकरण के अनुसार, यह घरेलू रूप से निर्मित सैटेलाइट भारत के इन-फ्लाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मौजूद बड़ी कमी को पूरा करेगा। अब तक, जब भी कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करती थी, उसे इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ती थी क्योंकि भारत में इसकी अनुमति प्राप्त नहीं थी। जीसैट-20 भारत का सबसे एडवांस केए-बैंड सैटेलाइट है। इसकी मल्टी-बीम आर्किटेक्चर व स्पॉट बीम तकनीक से यह प्रणाली की क्षमता में जबरदस्त इजाफा करेगा।

सैटेलाइट में 32 यूजर बीम हैं जिनमें से 8 उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए संकीर्ण बीम और शेष 24 भारत के अन्य हिस्सों के लिए व्यापक बीम हैं।

एनएसआईएल के तहत वाणिज्यिक लॉन्च
यह लॉन्च इसरो की कॉमर्शियल शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के माध्यम से हो रहा है। यह एनएसआईएल का दूसरा कॉमर्शियल सैटेलाइट होगा। इससे पहले एनएसआईएल के 11 सैटेलाइट भारतीय भूभाग की सेवा कर रहे हैं। लॉन्च के लिए एनएसआईएल ने स्पेसएक्स को करीब 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह भारत का स्पेसएक्स के साथ पहला कॉमर्शियल लॉन्च है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सहयोग से भविष्य में और कॉमर्शियल प्रक्षेपण के द्वार खुलेंगे।

14 साल का मिशन जीवन
जीसैट-20 का मिशन जीवन 14 वर्ष का है। यह सैटेलाइट छोटे यूजर टर्मिनल्स के साथ बड़े पैमाने पर ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करेगा। इसके संचालन से भारत में ब्रॉडबैंड सेवाओं और इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी में क्रांति आने की उम्मीद है। अमेरिका की प्रमुख सैटेलाइट सेवा प्रदाता कंपनी वाईसैट इंक भी जीसैट-20 का इस्तेमाल करके भारत में इन-फ्लाइट और समुद्री कनेक्टिविटी सेवाएं प्रदान करेगी। इसरो के इस कदम से भारत की अंतरिक्ष और दूरसंचार तकनीक में एक नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है जो देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

क्या है स्पेसएक्स और फॉल्कन 9
स्पेसएक्स की स्थापना एलन मस्क ने की थी और वही इसके मालिक हैं। एलन मस्क एक अमेरिकी उद्योगपति, निवेशक और दुनिया के अग्रणी उद्यमियों में से एक हैं। उन्होंने 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में कम लागत पर और प्रभावी ढंग से मानव और सामान भेजने की तकनीक विकसित करना है।

फॉल्कन 9, स्पेसएक्स द्वारा निर्मित एक रॉकेट है, जिसे रियूजेबल (पुनः इस्तेमाल योग्य) बनाया गया है। यह रॉकेट विभिन्न सैटेलाइट्स और अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की कक्षा और उससे आगे ले जाने में सक्षम है। फॉल्कन 9 का नाम प्रसिद्ध फिक्शनल स्पेसशिप “मिलेनियम फॉल्कन” से प्रेरित है। एलन मस्क स्पेसएक्स के साथ- साथ टेस्ला, न्यूरालिंक और द बोरिंग कंपनी जैसी कई अन्य प्रमुख कंपनियों के भी मालिक और संस्थापक हैं।

Related Posts

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने तीन साल का नया कार्यकाल दिया
Hindi Edition

तुषार मेहता फिर बने सॉलिसिटर जनरल

June 29, 2026
उरुग्वे में भारत के नए राजदूत होंगे बिनॉय जॉर्ज, विदेश मंत्रालय ने की नियुक्ति की घोषणा
Hindi Edition

बिनॉय जॉर्ज उरुग्वे में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

June 29, 2026
महेश दीक्षित बने नए आईबी डायरेक्टर, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
Hindi Edition

सीनियर आईपीएस महेश दीक्षित को खुफिया एजेंसी आईबी की कमान

June 29, 2026
यूपी भाजपा नई टीम घोषित: नीरज सिंह उपाध्यक्ष, OBC को बड़ी हिस्सेदारी
Hindi Edition

यूपी भाजपा में राजनाथ के बेटे को बनाया उपाध्यक्ष

June 29, 2026
FATF का उपाध्यक्ष बना भारत, विवेक अग्रवाल को मिली बड़ी वैश्विक जिम्मेदारी
Hindi Edition

भारत सरकार में सचिव विवेक अग्रवाल बने एफएटीएफ उपाध्यक्ष

June 29, 2026
नमो भारत
Hindi Edition

नमो भारत का नया रिकॉर्ड, एक दिन में सवा लाख ने किया सफर

June 29, 2026
Load More
Next Post
PM spoke in G20, Nigeria and Guyana, Modi told India's success mantra on new journey

जी20, नाइजीरिया और गुयाना में बोले पीएम, भारत नई यात्रा पर मोदी ने बताया भारत की सफलता का मंत्र

Recent News

gold
News

Gold declined over 4 pc this week

by Blitz India Media
June 27, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Gold prices dipped 4.63 per cent during the week, marking the fourth consecutive weekly decline amid...

Read moreDetails
India Becomes Top Ship Recycling Nation

India world’s leading ship recycling nation

June 27, 2026
rupe

India to sustain high growth rate

June 27, 2026
India Launches 100-Day TB Mukt Bharat Campaign 2026

Centre to launch Aarogya Setu 2.0

June 27, 2026
Pentagon Pressures Anthropic to Open AI for Military Use

US Govt clears access to Anthropic Mythos 5

June 27, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation