• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

हरियाणा में शुरू होगी मेडिकल एयरलिफ्ट सर्विस

- प्राइवेट एविएशन कंपनी का सरकार को प्रपोजल, 6 हेलीपैड बनाने की मांग

by Blitz India Media
November 8, 2025
in Hindi Edition
0
Medical airlift service to be started in Haryana
ब्लिट्ज ब्यूरो

हिसार। हरियाणा में मेडिकल एयर लिफ्ट सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए निजी कंपनी स्यांदान एविएशन ने हरियाणा सरकार से संपर्क किया है। कंपनी ने इच्छा जाहिर की है कि वह हरियाणा के लोगों को आपातकालीन स्थिति में एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाना चाहती है। यह सेवा एविएशन कंपनी बतौर सोशल सर्विस के रूप से शुरू करना चाहती है।
हरियाणा सरकार ने अब कंपनी से संपर्क कर आगामी 10 दिनों के अंदर मीटिंग करने का फैसला किया है। एविएशन कंपनी और हरियाणा सरकार के बीच अगर बातचीत सफल हो जाती है कि तो यह प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। कंपनी ने एक डेमो भी हरियाणा सरकार को दिया है। कंपनी ने इसके लिए 6 हेलीपैड बनाने की डिमांड भी की है। यह हेलीपेड उन जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां से पूरा हरियाणा कवर हो सके। इन 6 लोकेशन में हिसार और गुरुग्राम भी शामिल है।
स्यांदान एविएशन के सीईओ अभिनव सहाय ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा भवन, नई दिल्ली में राज्य सरकार से इसके बारे में बातचीत हुई थी। हमने प्रपोजल दिया था। अब सरकार ने हमें दोबारा बातचीत के लिए समय दिया है।
कंपनी सरकार से चाहती है मदद
एविएशन कंपनी का कहना है कि सरकारी मदद के बिना यह सेवा चलाना संभव नहीं है। देश में कुछ स्थानों पर यह सेवा शुरू तो हुई, लेकिन या तो घाटे में चल रही है या लोगों को इससे पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। एविएशन कंपनियां चाहती हैं कि सरकार एम्बुलेंस उपलब्ध कराए, ताकि गंभीर रूप से बीमार मरीज आपातकालीन नंबर पर फोन करके एयरलिफ्ट सेवा बुक कर सकें। कंपनी का सुझाव है कि सरकारी एम्बुलेंस मरीज को सीधे हेलीपैड तक ले जाए, जहां से उन्हें कुछ ही मिनटों में बड़े अस्पताल या इलाज के लिए उपयुक्त स्थान पर पहुंचाया जा सके। इस सेवा के बदले कंपनियां सरकार से सब्सिडी भी चाहती हैं। प्रस्तावित 6 सीटर हेलिकॉप्टर में एक पायलट, एक डॉक्टर और एक पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा।
विमानन सेवाओं के विस्तार परबैठक
दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में राज्य की सिविल एविएशन विभाग की आयुक्त अमनीत पी. कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में विभिन्न विमानन एजेंसियों और कंपनियों ने अपने प्रस्ताव रखे थे। बैठक में मुख्य रूप से हवाई अड्डों के विकास, हैंगर लीज नीति, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल विस्तार, हेलिकॉप्टर व मेडिकल एयर सर्विस, और नए जॉइंट वेंचर मॉडल्स पर विचार-विमर्श हुआ था। बैठक में कई एविएशन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। कुछ हेली एयर सर्विसेज कंपनियों ने राज्य में एम्फीबियस एयरक्राफ्ट सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा था, ताकि पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिले।
स्यांदान एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम-सालासर और गुरुग्राम-खाटूश्याम धार्मिक मार्गों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। साथ ही, कंपनी ने आपातकालीन मेडिकल एयर लिफ्ट सेवा की पेशकश की थी, जिस पर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए थे। अब स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक और सरकार के प्रतिनिधि एविएशन कंपनी से बातचीत करेंगे।
उत्तराखंड व मप्र में सर्विस शुरू
उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार हेली एम्बुलेंस सर्विस शुरू कर चुकी है। सरकार के सहयोग से यह सर्विस चल रही है। उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की तर्ज पर एम्स ऋषिकेश ने देश में पहली हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। इस सेवा के शुरू होने से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से अति गंभीर रूप से घायल को हेली एम्बुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में शीघ्र पहुंचाया जा सकता है। मप्र सरकार ने पिछले साल पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की थी। राज्य के सभी नागरिकों के लिए यह मुफ्त सेवा है। सड़क या औद्योगिक दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा में घायल सामान्य जनों और आयुष्मान कार्डधारी मरीजों से भी राज्य के बाहर इलाज के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। वहीं, जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उन्हें राज्य से बाहर ले जाने के लिए करीब दो लाख रुपए प्रति घंटे की दर से चार्ज देना पड़ता है।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
In 1770, five Indians founded the beautiful seaside country of Seychelles.

1770 में पांच भारतीयों ने बसाया था खूबसूरत समुद्री देश सेशेल्स

Recent News

IBM unveils world's first sub-1 nano chip tech
News

IBM unveils world’s first sub-1 nano chip tech

by Blitz India Media
June 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US-based technology giant IBM on June 23 unveiled what it described as the world's first sub-1...

Read moreDetails
Modi

PM Modi welcomes Amazon’s $48 b investment in India

June 25, 2026
Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

June 25, 2026
India expanding long-range strike capabilities

India expanding long-range strike capabilities

June 25, 2026
Crude Oil

Russia eyes gasoline imports from India

June 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation