• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पनीर के नाम पर धोखा नहीं, होटल-रेस्तरां मालिक उपभोक्ता को बताएं सच

-एफएसएसएआई ने दिखाई सख्ती, जल्द जारी होंगे दिशानिर्देश

by Blitz India Media
May 15, 2025
in Hindi Edition
0
No cheating in the name of cheese, hotel and restaurant owners should tell the truth to consumers
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। होटल और रेस्तरां को जल्द ही यह बताना पड़ सकता है कि वे ग्राहकों को परोसे जाने वाले किन व्यंजनों में दूध से बने पनीर की जगह गैर-डेयरी उत्पादों से तैयार पनीर का उपयोग करते हैं। उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं को धोखा देने से रोकने के लिए पनीर बनाने वालों के लिए एनालॉग पनीर को ‘गैर-डेयरी’ के रूप में लेबल करना पहले ही अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, ये नियम वर्तमान में रेस्तरां में परोसे जाने वाले तैयार भोजन पर लागू नहीं होते हैं।
क्या होता है एनालॉग पनीर
एफएसएसएआई के नियमों के अनुसार, एनालॉग पनीर एक ऐसा उत्पाद है जिसमें दूध के घटकों को या तो पूरी तरह या आंशिक रूप से गैर-डेयरी सामग्री से बदल दिया जाता है, हालांकि, अंतिम उत्पाद पारंपरिक डेयरी आधारित पनीर की तरह ही लगता है।
उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया, एनालॉग पनीर दिखने और स्वाद में पारंपरिक पनीर जैसा होता है, लेकिन यह पनीर नहीं होता। एनालॉग पनीर सस्ता है, होटल और रेस्तरां उपभोक्ताओं को इसके बारे में क्यों नहीं बताते। खरे ने कहा कि प्रतिष्ठानों को ग्राहकों को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि व्यंजनों में पारंपरिक पनीर है या गैर-डेयरी उत्पादों से बना पनी (एनालॉग) पनीर है और उसी के अनुसार उनकी कीमत तय करनी चाहिए।
कैसा होता है असली पनीर
पारंपरिक पनीर के नाम पर वनस्पति तेल जैसे गैर-डेयरी उत्पादों से बना पनीर नहीं बेचना चाहिए। गैर-डेयरी उत्पादों से बना पनीर काफी लोकप्रिय हुआ है, क्योंकि इसकी कीमत दूध से बने पनीर से लगभग आधी है, जबकि इसका स्वाद और बनावट समान है।
पारंपरिक पनीर नींबू के रस या सिरके जैसे एसिड को ताजा दूध में डालकर बनाया जाता है, जबकि एनालॉग पनीर आमतौर पर इमल्सिफायर, स्टार्च और वनस्पति तेल से बनता है।

Related Posts

एच-1बी स्टैम्पिंग स्लॉट मिलना शुरू?
Hindi Edition

एच-1बी स्टैम्पिंग स्लॉट मिलना शुरू?

April 16, 2026
hormuz
Hindi Edition

भारतीय झंडे वाले सातवें एलपीजी टैंकर ने होर्मुज किया पार

April 16, 2026
बुकर में भारतीय मूल की लेखिका शॉर्टलिस्ट
Hindi Edition

बुकर में भारतीय मूल की लेखिका शॉर्टलिस्ट

April 16, 2026
Modi
Hindi Edition

‘@2047 तक विकसित भारत बनाने में तकनीक, एआई अहम’

April 16, 2026
आर्टेमिस-2 : अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी
Hindi Edition

आर्टेमिस-2 : अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी

April 16, 2026
oil
Hindi Edition

जितना चाहें उतना तेल लें भारत से बोला रूस

April 16, 2026
Load More
Next Post
500 years old Ayurvedic Remedy will clean your entire body

500 साल पुरानी आयुर्वेदिक रेमिडी पूरी बॉडी को कर देगी क्लीन

Recent News

Bayern in semis of Champions League
News

Bayern in semis of Champions League

by Blitz India Media
April 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Late strikes by Luis Díaz and Michael Olise sealed Bayern's place in the semi-finals after beating...

Read moreDetails
Bhupendra Patel

Gujarat accounts for 8.3 pc of India’s GDP

April 16, 2026
growth

India’s equity mutual funds rise 17.38 pc

April 16, 2026
Hormuz

US intercepts Iranian-flagged ship in Hormuz Strait

April 16, 2026
R Vaishali qualifies for World title playoff

R Vaishali qualifies for World title playoff

April 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation