ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) को आरबीआई से फिजिकल (ऑफलाइन) पेमेंट्स और सीमा पार लेनदेन के लिए पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की अनुमति मिल गई है। कंपनी के अनुसार यह मंजूरी उस ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन की अनुमति के अतिरिक्त है, जो आरबीआई ने पिछले महीने पीपीएसएल को दी थी। नई स्वीकृति के साथ अब पीपीएसएल के पास ऑनलाइन, ऑफलाइन और क्रॉस-बॉर्डर तीनों सेगमेंट में पेमेंट एग्रीगेटर के लिए आवश्यक लाइसेंस उपलब्ध हो गए हैं।
नियामकीय मामला निपटाया
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लि. (एनएसडीएल) ने सेबी को 15.57 करोड़ रुपये भरकर नियामकीय अनुपालन न करने के एक मामले का निपटारा कर लिया है। 2023-24 में निरीक्षण के दौरान एनएसडीएल में खामियां पाईं गईं थीं। सेबी ने इस मामले में नोटिस जारी किया था।
सबसे बड़ी एआई आधारित कंपनी बनेगी टीसीएस
देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने विश्व की सबसे बड़ी एआई आधारित प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी बनने की एक महत्वाकांक्षी योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। सीईओ के. कृतिवासन ने बताया, कंपनी का वार्षिक राजस्व लगभग 1.5 अरब डॉलर है।































