ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनरी तेरी’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सुनवाई की। इसमें नोरा फतेही को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का अंतिम मौका दिया गया था। वहीं, खलनायक फेम संजय दत्त आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने आयोग से बिना शर्त माफी मांगी।













