ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केरल और कर्नाटक उच्च न्यायालयों में नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसमें दो महिला अधिवक्ताओं (श्रीमती प्रीता अरविंदन कृष्णम्मा और श्रीमती लिज मैथ्यू एंथ्रापर) की केरल हाईकोर्ट में और तीन न्यायिक अधिकारियों की कर्नाटक हाईकोर्ट में नियुक्ति शामिल है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने श्रीमती राजेश्वरी नारायण हेगड़े, श्रीमती केदंबडी गणेश शांति और श्री महादेवप्पा ब्रुंगेश (न्यायिक अधिकारी) की नियुक्ति को मंजूरी दी गई ।
लैंगिक प्रतिनिधित्व: नियुक्तियों में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है।
पिछले वर्ष के उत्तरार्ध में कोलेजियम ने 9 उच्च न्यायालयों के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की थी।













