• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इजराइल में मस्जिदों से हटाए जाएंगे स्पीकर

- पुलिस को स्पीकर जब्त करने का आदेश

by Blitz India Media
December 6, 2024
in Hindi Edition
0
Speakers will be removed from mosques in Israel
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

तेल अवीव। इजराइल में मस्जिदों में स्पीकर से अजान पर रोक लगा दी गई है। रक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने पुलिस को मस्जिदों में लगे स्पीकर जब्त करने और शोर करने पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।

‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक, पूर्वी यरुशलम और कई दूसरे इलाकों में मस्जिदों से आने वाले तेज शोर की शिकायत की गई है।
स्पीकर बैन की मांग करने वालों का कहना है कि इसकी तेज आवाज से सुबह की नींद में खलल पड़ता है। बेन ग्विर ने पुलिस कमांडरों से कहा- वह जल्द एक बिल पेश करेंगे जिससे शोर मचाने वाली मस्जिदों पर जुर्माना बढ़ाया जाएगा। इस फैसले के खिलाफ इजराइल में ही विरोध की आवाज उठने लगी है। कुछ शहरों के मेयर ने कहा- हम बेन ग्विर के इस कदम को मुस्लिमों के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई के तौर पर देखते हैं, इससे दंगे फैल सकते हैं।

बेन ग्विर की गिनती इजराइल के सबसे कट्टर नेताओं में होती है। वे अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर खबरों में रहते हैं।
अब्राहम इनिशिएटिव्स ऑर्गनाइजेशन जो इजराइल में यहूदियों और अरबों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए काम करता है, उसने भी इसका विरोध किया। संगठन ने कहा- ये पुलिस का राजनीतिकरण करने की कोशिश है। जबकि देश में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। यरुशलम में इस्लाम की तीसरी सबसे पवित्र मस्जिद मौजूद है, यहां से अक्सर मुस्लिमों व इजराइली सेना के बीच झड़प की खबरें आती हैं।

बेन ग्विर को स्पीकर हटाने के फैसले पर गर्व
बेन ग्विर ने कहा कि उन्हें मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के अपने फैसले पर गर्व है। ये स्पीकर इजराइली नागरिकों के लिए खतरा बन गए हैं।
उन्होंने कहा- ज्यादातर पश्चिमी देश और यहां तक कि कुछ अरब देश भी शोर को कंट्रोल रखते हैं और इस मामले पर कई कानून बनाते हैं। इसे सिर्फ इजराइल में ही नजरअंदाज किया जाता है। प्रार्थना करना एक बुनियादी अधिकार है, लेकिन किसी के जान की कीमत पर नहीं।

सऊदी और इंडोनेशिया ने भी घटाई स्पीकर की आवाज
दुनिया के अलग-अलग देशों में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान स्पीकर के इस्तेमाल को लेकर अलग-अलग नियम हैं। नीदरलैंड, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और फ्रांस में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होता है।

कुछ साल पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस (शासक) मोहम्मद बिन सलमान ने सभी मस्जिदों को अजान या अन्य मौकों पर लाउडस्पीकर धीमा करने के आदेश दिए थे। वहीं, बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में भी 70 हजार मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज घटाई गई थी।

Related Posts

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’
Hindi Edition

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’

April 23, 2026
Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकोट में किया गुजराती संस्करण का शुभारंभ

April 23, 2026
ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन
Hindi Edition

ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन

April 23, 2026
दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!
Hindi Edition

दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!

April 23, 2026
लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए
Hindi Edition

लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए

April 23, 2026
Development Journalism National Narrative Shishir Priyadarshi
Hindi Edition

भारत को तोड़ने नहीं, जोड़ने वाली पत्रकारिता की जरूरत

April 23, 2026
Load More
Next Post
DONALD TRUMP

मेरे पद ग्रहण करने से पहले बंधकों को रिहा करे हमास : ट्रंप

Recent News

Census 2027
News

First digital enumeration Census 2027 a big boost

by Blitz India Media
April 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Census 2027 will be India’s first fully digital enumeration, leveraging mobile‑based data collection to provide reliable...

Read moreDetails
Growth

India records $106 million inflow

April 25, 2026
Jitendra

India’s bio-economy projected to touch $1 trillion

April 25, 2026
Gurbax Singh dead

Olympic bronze medallist Gurbax Singh dead

April 25, 2026
Alcaraz

Injured Alcaraz to miss French Open

April 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation