• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

सचिवालय के अफसरों, कर्मियों के 25 प्रतिशत तक बढ़े विशेष भत्ते

by Blitz India Media
May 23, 2025
in Hindi Edition
0
Special allowances of secretariat officers and employees increased by 25 percent
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग के अलग-अलग संवर्ग के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खुशी की खबर है। उनके विशेष भत्ते में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वित्त विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा भी अन्य कई निर्णय हुए हैं।

शासनादेश के अनुसार इस फैसले का लाभ सचिवालय में तैनात 3,500 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा। हाल ही में कैबिनेट ने सचिवालय प्रशासन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का विशेष भत्ता बढ़ाए जाने की मुख्य सचिव समिति की सिफारिशों को स्वीकृत किया था।

कम्प्यूटर टेक्निशियन का विशेष भत्ता अब 790 रुपए से बढ़ाकर 950 रुपए कर दिया गया है। वहीं, सहायक समीक्षा अधिकारी और उसके समकक्ष वेतनमान वाले अधिकारियों का विशेष भत्ता 1,070 रुपए से बढ़ाकर 1,275 रुपए, समीक्षा अधिकारी और उसके समकक्ष वेतनमान के पदों पर कार्यरत अधिकारियों का विशेष भत्ता 1,500 से बढ़ाकर 1,800 रुपए कर दिया गया है।

इसके अलावा, अनुभाग अधिकारी और उसके समकक्ष वेतनमान के पदों का विशेष भत्ता 1,880 रुपए से बढ़ाकर 2,250 रुपए, सचिवालय सेवा के अनु सचिव और उसके समकक्ष वेतनमान के अधिकारियों के लिए विशेष भत्ता 1,940 से बढ़ाकर 2,350 रुपए, सचिवालय सेवा उपसचिव के लिए विशेष भत्ता 2,070 रुपए से बढ़ाकर 2,500 रुपए, वहीं संयुक्त सचिव और उसके समकक्ष अधिकारियों का विशेष भत्ता 2,250 रुपए से बढ़ाकर 2,700 रुपए और सचिवालय सेवा के विशेष सचिव और उसके समकक्ष वेतनमान के अधिकारी का भत्ता 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया गया है। हिन्दी प्रभाग में अनुभाग अधिकारी (हिन्दी) और अनुभाग अधिकारी (उर्दू) की अलग-अलग ज्येष्ठता सूची बनेगी। अनुसचिव (भाषा) के पद पर अनुभाग अधिकारी (हिन्दी) और अनुभाग अधिकारी (उर्दू) की सम्मिलित ज्येष्ठता सूची से प्रमोशन होगा। सचिवालय सेवा संवर्ग में विशेष सचिव के 8 पद बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही, सचिवालय सुरक्षा दल के अग्निरक्षक, लीडिंग फायरमैन, विधान भवन-विधान परिषद के रक्षक, हेड रक्षक का पौष्टिक आहार भत्ता 1,500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। पहले 950 रुपए प्रतिमाह का पौष्टिक आहार भत्ता मिलता था।

वित्त विभाग की तरफ से जारी शासनादेश के अनुसार, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी संवर्ग में भर्ती के लिए अनुभव की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। पहले सीधी भर्ती के लिए बैचलर ऑफ साइंस-ऑप्टोमेट्री की योग्यता के साथ एक साल का अनुभव जरूरी था। काडर का पुनर्गठन होगा, जिसमें नेत्र परीक्षण अधिकारी के वर्तमान में उपलब्ध 751 पदों में से 125 पदों को वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी में उच्चीकृत कर दिया गया है। वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी के 250 पद उपलब्ध होंगे। इनमें से 125 पद सीधी भर्ती से और 125 पद नेत्र परीक्षण अधिकारी से पदोन्नति से भरे जाएंगे।

लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ग्रेड वेतन रु. 4,200) का नया स्तर बनाने को मंजूरी दी गई है। इसे 50 फीसदी सीधी भर्ती व 50 प्रतिशत लैब टेक्नीशियनों की पदोन्नति से भरा जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लैब टेक्नीशियन संवर्ग में लैब टेक्नीशियन वेतन लेवल-5 (रु. 29,200- 92,300) के पद सृजित किए जाएंगे।

विभागीय संवर्ग तक ये पद 25 फीसद प्रमोशन से भरे जाएंगे और इसके बाद लेवल पांच पर सभी भर्तियां सीधी भर्ती से होंगी। सिंचाई विभाग में आर्मेचर बाइंडर, पेंटर, टरबाइन मिस्त्री, फिल्टर हाउस ऑपरेटर, बढ़ई, फिटर एवं पेंटर, मिस्त्री कम ड्राइवर, डुप्लिकेटिंग मशीन ऑपरेटर और रोड रोलर ऑपरेटर के पदों को खत्म किया जाएगा। टेलिफोन ऑपरेटर, वेट क्लर्क, टिंडैल, नायब टिंडैल, रनर पदनाम से 3,412 पदों को खत्म किया जाएगा। उप राजस्व अधिकारी के 137 पदों में से खाली 45 पदों व जिलेदार के 600 पदों में से खाली 283 पदों को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा, मुंशी के कार्यक्षेत्र का पुनर्गठन किया गया है।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post

किसानों, उद्योगों और नगरीय विकास पर केंद्रित योगी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े प्रस्ताव मंजूर

Recent News

Jitendra
News

‘AI to make India a major force in frontier tech’

by Blitz India Media
June 26, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India is rapidly emerging as a major force in frontier technologies and AI which will determine...

Read moreDetails
Engineering-exports-hit-record-$12.3-billion-in-May

Engineering exports hit record $12.3 billion in May

June 26, 2026
Foxconn

Foxconn invests $37.2m in India unit

June 26, 2026
Ram Mohan Naidu

Centre launches first ‘Easy Connect’ flight

June 27, 2026
crude oil

Crude oil prices fall up to 2 pc

June 26, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation