ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। विजय अपने ब्रांड न्यू स्टाइल में ही प्रधानमंत्री से मिले। दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात में काफी गर्मजोशी दिखाई दी। सीएम विजय फूलों का गुलदस्ता लेकर पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी को शॉल भी सम्मान के तौर पर ओढ़ाई। सीएम विजय अपने काले कोट और व्हाइट शर्ट वाली ड्रेस में ही पीएम मोदी से मिले।
तमिलनाडु में टीवीके की जीत के बाद विजय ने 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सीएम विजय दाे दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे। विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री को तीन पत्र लिखे हैं। दोनों नेताओं की इस मुलाकात की काफी प्रतीक्षा की जा रही थी।
सूत्रों की मानें तो पहली मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ सम्मान प्रकट किया।













