• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीयों के लिए टीमों ने खोली तिजोरी

आस्ट्रेलिया के कैमरन सबसे महंगे 25.20 करोड़ में बिके, सिर्फ स्टेट लेवल तक खेले प्रशांत वीर और कार्तिक 14-14 करोड़ में बिके

by Blitz India Media
December 20, 2025
in Hindi Edition
0
ipl-auction
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।आईपीएल 2026 के लिए अबूधाबी में हुई मिनी नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर दिल खोलकर बोली लगाई। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के भरतपुर के कार्तिक शर्मा और सहारनपुर के प्रशांत वीर पर 14.20-14.20 करोड़ रुपये की रिकार्ड राशि खर्च की तो दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला के तेज गेंदबाज आकिब डार पर 8.40 करोड़ रुपये खर्च किए। मिनी ऑक्शन में 10 टीमों ने कुल 215 करोड़ रुपये में 77 खिलाड़ी खरीदे।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के आलराउंडर मंगेश यादव पर गत चैंपियन रायल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने पांच करोड़ से ज्यादा खर्च किए। इनके अलावा तेजस्वी सिंह, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, नमन तिवारी, सलिल अरोड़ा, सुशांत मिश्रा, रवि सिंह पर भी टीमों ने जमकर राशि खर्च की।
इन क्रिकेटरों पर करोड़ों रुपये की बोली लगना सिर्फ रकम का खेल नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में उनके निरंतर प्रदर्शन की स्वीकृति है। यह नीलामी संकेत है कि आईपीएल अब सिर्फ स्थापित सितारों का मंच नहीं रहा, बल्कि यहां से भारतीय क्रिकेट का अगला दौर आकार ले रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने तो केवल अनकैप्ड भारतीयों खिलाड़ियों को ही खरीदने में दिलचस्पी दिखाई और सर्वाधिक सात खिलाड़ियों को 3.30 करोड़ रुपये की राशि में अपने साथ जोड़ा। राजस्थान ने छह, केकेआर ने पांच, मुंबई ने चार, लखनऊ और चेन्नई ने तीन-तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदा।
कैमरन ग्रीन के लिए चेन्नई-केकेआर में बिडिंग वार
ऑक्शनर मल्लिका सागर ने पहले सेट में दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले कैमरन ग्रीन का नाम पुकारा तो मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। नीलामी में सबसे ज्यादा 64.43 करोड़ रुपये का पर्स लेकर उतरी केकेआर ने अगली बोली लगाई तो मुंबई रेस से हट गई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच ग्रीन को पाने के लिए लंबी बिडिंग वार चली।
राजस्थान ने 13.40 करोड़ रुपये की अधिकतम बोली लगाई। इसके बाद चेन्नई और केकेआर के बीच बिडिंग वार शुरू हुई और चेन्नई ने 25 करोड़ रुपये तक बोली लगाने के बाद हटने का निर्णय किया और केकेआर ने रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये में ग्रीन को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई। हालांकि ग्रीन को इसमें से केवल 18 करोड़ रुपये की ही राशि मिलेगी क्योंकि आइपीएल के ‘अधिकतम फीस’ नियम के तहत, मिनी नीलामी में किसी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम सैलरी 18 करोड़ ही हो सकती है।

– 10 टीमों ने 215 करोड़ में खरीदे 77 खिलाड़ी

13 करोड़ में बिके लिविंगस्टन
पहले दौर में इंग्लिश आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन एक्लेरेशन राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा। इसी तरह जोश इंग्लिश भी पहले अनसोल्ड रहे, लेकिन बाद में लखनऊ ने उन्हें 8.60 करोड़ में खरीदा।

बड़े नामों को नहीं मिला खरीदार
जैक फ्रेजर मैक्गर्क, स्टीव स्मिथ, सीन एबट, जोश इंग्लिस, लुंगी नगिदी, डेवोन कान्वे, महेश तीक्ष्णा, मुजीब रहमान, जानी बेयरस्टो, वियान मुल्डर, दीपक हुड्डा, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, स्पेंसर जानसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, उमेश यादव, गेराल्ड कोएत्जे, जैमी स्मिथ को कोई खरीदार नहीं मिला।

सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर
कार्तिक शर्मा( चेन्नई- 14.20 करोड़)
प्रशांत वीर (चेन्नई, 14.20 करोड़)
आकिब डार, दिल्ली- 8.40 करोड़)
मंगेश यादव (आरसीबी 5.20 करोड़)
तेजस्वी सिंह (केकेआर, 3 करोड़)
मुकुल चौधरी (लखनऊ, 2.60 करोड़)
अक्षत रघुवंशी (हैदराबाद, 2.20 करोड़)

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
Vinesh Phogat

विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास वापस लिया

Recent News

artificial intelligence
News

Data centre pipeline reaches 8.33 GW

by Blitz India Media
June 20, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India’s data centre development pipeline has surged to 8.33 GW, more than five times the country’s...

Read moreDetails
RVNL NMDC Contract

RVNL bags Rs 2,977 cr NMDC contract

June 20, 2026
Drugs

Centre bans 16 fixed dose drugs

June 20, 2026
BFSI funds lead investment returns in May

BFSI funds lead investment returns in May

June 20, 2026
India, Uzbekistan to double bilateral trade

India, Uzbekistan to double bilateral trade

June 20, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation