ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय विश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।