ब्लिट्ज ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग में करियर बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा ने राज्य में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 196 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।













