• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, April 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

हर 15 दिन में रंग बदलती है उत्तराखंड की घाटी

by Blitz India Media
June 27, 2025
in Hindi Edition
0
The valley of Uttarakhand changes its colour every 15 days
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

देहरादून। ।उत्तराखंड में बसी है ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’, जिसे देखकर लगता है मानो ये हर दो हफ्तों में अपना रंग बदल लेती हो। अगर आप भी इस खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं, तो वहां जा सकते हैं। एक जून से वह घूमने वालों के लिए खुल गई है।
उत्तराखंड में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्पॉट हैं, लेकिन यहां की कुछ जगह इतनी खास हैं कि उन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना वाकई मुश्किल होता है। ऐसी ही एक जगह है ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ यानी फूलों की घाटी। नेचर्स लवर्स के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है, वहीं जो लोग ट्रैकिंग के शौकीन हैं, उनके लिए भी ये एक इंट्रेस्टिंग प्लेस है। हर साल 1 जून से ये घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है और अक्टूबर के अंत तक खुली रहती है।
कहां स्थित है फूलों की घाटी ?
‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदा देवी नेशनल पार्क के पास स्थित है। समुद्र तल से करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह घाटी लगभग 87.5 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इसमें 500 से भी ज्यादा किस्मों के फूल पाए जाते हैं। खास बात है कि इन फूलों में कई विदेशी प्रजातियां भी शामिल हैं। इस घाटी का नाम विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल किया गया है। हर साल दुनिया भर से हजारों लाखों पर्यटक इस घाटी में घूमने के लिए आते हैं।
कैसे हुई इस खूबसूरत घाटी की खोज
उत्तराखंड के चमोली में स्थित ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ घाटी की खोज 1932 में वनस्पति शास्त्री फ्रैंक सिडनी स्माइथ ने की थी। दरअसल स्माइथ पर्वतारोहण से लौटते समय रास्ता भटक गए थे, उसी दौरान उनकी नजर इस खूबसूरत घाटी पर पड़ी। इसके बाद 1937 में वे इस घाटी पर आ कर, कई दिनों तक रुके और उन्होंने इस पर ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ नाम की एक किताब भी लिखी। अपनी किताब में उन्होंने इस घाटी से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का जिक्र किया। अपनी किताब में उन्होंने यह भी लिखा है कि ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ घाटी पर मौजूद फूलों का रंग हर 15 दिन में बदलता रहता है। शायद यही वजह है कि इस घाटी को जादुई घाटी का भी नाम दिया गया है।
कैसे पहुंचें वैली ऑफ फ्लावर्स घाटी ?
‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ घाटी पर्यटकों के लिए हर साल सिर्फ 5 महीने के लिए खोली जाती है। 1 जून से लेकर, लास्ट अक्टूबर तक पर्यटक इस खूबसूरत घाटी पर भ्रमण के लिए जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले ऋषिकेश या हरिद्वार पहुंचना होगा। फिर वहां से सड़क मार्ग के द्वारा जोशीमठ पहुंचें और फिर यहां से गोविंदघाट। गोविंद घाट से सड़क मार्ग के जरिए लगभग 3 किलोमीटर पर स्थित पुलना पहुंचे। अब वहां से लगभग 11 किलोमीटर तक ट्रैकिंग करते हुए घांघरिया तक जाना होता है।
घांघरिया से ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ की दूरी लगभग 4 किलोमीटर है, जिसे पैदल ही तय करना होता है।
घूमने जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ के आसपास कोई दुकान आदि मौजूद नहीं है। ऐसे में अपनी जरूरत का सामान जैसे खाने पीने की चीजें या पानी आदि बेस कैंप घांघरिया से ही लेकर जाएं।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
If you want a long life, do these 5 things from today itself

लंबी उम्र चाहिए तो आज से ही कर लें ये 5 काम

Recent News

Ayush Shetty
News

Ayush stuns World No. 4 Christie to enter semis

by Blitz India Media
April 10, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Indian shuttler Ayush Shetty staged another upset at the Badminton Asia Championships as he stormed into...

Read moreDetails
World Bank chief Banga backs India model

World Bank chief Banga backs India model

April 10, 2026
Hardeep Puri

India, Qatar review strategic ties across trade, energy

April 10, 2026
Modi

PM Modi hails highest solar energy capacity

April 10, 2026
Hockey India appoints White as women’s coach

Hockey India appoints White as women’s coach

April 10, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation