• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, July 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : अमित शाह

by Blitz India Media
September 13, 2025
in Hindi Edition
0
We will leave no stone unturned in helping the flood victims: Amit Shah
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित जम्मू का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत एवं पुनर्वास मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि शाह के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा भी थे और उन्हें जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी दी। शाह बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का आकलन करने के लिए जम्मू पहुंचे थे। राजभवन में आगंतुकों से मिलने के बाद वह स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेने के लिए जम्मू हवाई अड्डे के पास स्थित एवं बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में से एक मांगूचक के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें उचित राहत एवं पुनर्वास मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया।
शाह बिक्रम चौक के पास तवी पुल पर रुके और नदी के किनारे हुए नुकसान का निरीक्षण किया। मांगूचक निवासी भान सिंह ने बताया, गृह मंत्री मेरे घर आए और राहत का आश्वासन दिया। पिछले सप्ताह आई बाढ़ के बाद मेरे घर में कुछ भी नहीं बचा है। अधेड़ उम्र के भान सिंह ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में ऐसी बाढ़ कभी नहीं देखी। एक अन्य निवासी चैन दास ने कहा कि बाढ़ में पूरा गांव डूब गया लेकिन वह भाग्यशाली थे कि बच गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि गृह मंत्री हमारे घर आए और स्थिति का जायजा लिया।” उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राधिकारी पानी निकलवा देंगे और ऐसे कदम उठाएंगे कि बाढ़ दोबारा न आए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गोलाकार सड़क के निर्माण के कारण उनके गांव में बाढ़ आ गई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शाह राजभवन लौट आए जहां उन्होंने एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उपराज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नेता विपक्ष सुनील शर्मा, पुलिस महानिदेशक और केंद्र एवं केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि शाह ने अचानक आई बाढ़ से सीमा सुरक्षा ग्रिड को हुए नुकसान की भी समीक्षा की।
बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 14 अगस्त से किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 33 लापता हैं। मृतकों में 34 तीर्थयात्री भी शामिल हैं, जो 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी मंदिर जाते समय भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। जम्मू और अन्य मैदानी भागों के निचले इलाकों में 26-27 अगस्त को मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई थी जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर में इस बार मानसून में बारिश का अप्रत्याशित प्रकोप देखने को मिला है।
जम्मू में 24 घंटों में 380 मिमी बारिश दर्ज की गई जो 1910 में वेधशाला की स्थापना के बाद से शहर में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उधमपुर में इसी 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक 630 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इससे पहले सबसे अधिक 342 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो 31 जुलाई, 2019 को हुई थी। गृह मंत्री का तीन महीने में जम्मू का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले, उन्होंने 29 मई को जिले का दौरा किया था। इससे करीब तीन सप्ताह पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के प्रतिशोध में सीमा पार आतंकवादी ढांचों पर मिसाइल हमले किए थे। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए 24 अगस्त को जम्मू का दौरा किया था। मचैल माता मंदिर के रास्ते में स्थित गांव का दौरा करने की राजनाथ सिंह की योजना खराब मौसम और पद्दार उप-मंडल में भूस्खलन से सड़क के अवरुद्ध होने के कारण रद हो गई थी।

– गृहमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जम्मू का दौरा किया, लोगों से मिले
– नागरिक बोले, जीवन में ऐसी बाढ़ पहले कभी नहीं देखी

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
PM Modi's visit to Himachal, announcement of Rs 1500 crore for flood relief

पीएम मोदी का हिमाचल दौरा, बाढ़ राहत के लिए 1500 करोड़ देने का एलान

Recent News

US-Iran tensions escalate with renewed strikes
News

US-Iran tensions escalate with renewed strikes

by Blitz India Media
July 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Iran launched renewed attacks on US Gulf allies on July 16 after the US Central Command...

Read moreDetails
Reserve Bank of India

RBI’s currency printing arm begins process for polymer banknotes

July 18, 2026
growth

India, Finland eye doubling bilateral trade

July 18, 2026
Rajnath Singh

Op Sindoor showed our defence readiness: Rajnath

July 18, 2026
Devendra Fadnavis

Maharashtra aims to lead in quantum technology: Fadnavis

July 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation