• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

नोएडा एयरपोर्ट का क्षेत्रफल बढ़ाया गया

by Blitz India Media
October 25, 2024
in Hindi Edition
0
Noida airport area increased
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 5000 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होना था पर अब जमीन का क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया है। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि क्षेत्रफल 6286.73 हेक्टेयर होगा। उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में इस बात को मंजूरी दी गई है। लखनऊ में एक हाईलेवल बैठक हुई है, जिसमें यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत काफी मुद्दों पर चर्चा की गई है। इस बैठक के दौरान कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जिसमें से जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जमीन क्षेत्रफल बढ़ाना भी एक बड़ा फैसला है।

एयरपोर्ट के आसपास इंडस्ट्री विकसित होगी
इसी के साथ फैसला लिया गया है कि अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कृषि जमीन नहीं होगी। अब एयरपोर्ट के आसपास इंडस्ट्री विकसित की जाएगी। इसकी मंजूरी भी योगी सरकार ने दे दी है। यमुना सिटी के सेक्टर-8ए, सेक्टर-8बी, सेक्टर-8सी, सेक्टर-8डी और सेक्टर-8ई में इंडस्ट्री लगाई जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-7, सेक्टर8, सेक्टर-31डी, सेक्टर-23जी , सेक्टर-23I और 23ई में हर प्रकार की व्यावसायिक सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

जेवर एयरपोर्ट के लिए सुपरफास्ट कनेक्टिविटी
जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के मामले में सब को मात देगा। एयरपोर्ट के लिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी विकसित की जा रही है। देश-विदेश के एयरपोर्ट से बेहतर यहां की कनेक्टिविटी होगी। एयरपोर्ट तक पहुंचने में लोगों को मशक्क त नहीं करनी पड़ेगी। जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो, एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे, बुलेट ट्रेन और नए मार्गों से जोड़ा जाएगा। यानी दिल्ली एयरपोर्ट से आप सीधे मेट्रो से जेवर एयरपोर्ट पहुंच पाएंगे। बुलेट ट्रेन भी जेवर एयरपोर्ट तक का आवागमन सुगम बनाएगी। दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर जेवर एयरपोर्ट के बराबर से निकलेगा। बुलेट ट्रेन का स्टेशन टर्मिनल बिल्डिंग में बनाया जाएगा। यह एयरपोर्ट 4 हाईवे से जुड़ा होगा। यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और एनएच-91 से जुड़ा होगा। इस एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग, मेट्रो और बुलेट ट्रेन को अपना सकेंगे। एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ये विकल्प इसको सबसे अलग बनाएंगे। इन सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

Related Posts

India-Netherlands Deals
Hindi Edition

नीदरलैंड संग सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा में बढ़ेगा सहयोग

June 2, 2026
पीएम मोदी ने नॉर्डिक नेताओं के साथ की बैठक, ग्रीन टेक्नोलॉजी और AI पर चर्चा
Hindi Edition

नॉर्वे में पांच देशों के प्रमुखों से मिले पीएम मोदी

June 2, 2026
PM Modi Sweden Visit
Hindi Edition

पीएम मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

June 2, 2026
PM Modi, PM Meloni Discuss India-Italy Strategic Partnership
Hindi Edition

इटली भारत का अहम साझेदार

June 2, 2026
police
Hindi Edition

बिहार पुलिस में कांस्टेबल और एसआई के 37978 पदों पर भर्ती

June 2, 2026
sugarcane juice
Hindi Edition

गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों के लिए आवेदन 7 जुलाई से

June 2, 2026
Load More
Next Post
Preparation for Olympics in Greater Noida, biggest sports park to be built

ग्रेटर नोएडा में ओलंपिक की तैयारी, बनेगा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स पार्क

Recent News

India data centre
News

AI boom drives India’s data centre growth

by Blitz India Media
June 2, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Artificial intelligence-led demand is emerging as a defining force in India’s data centre sector, with cumulative...

Read moreDetails
Rafel

India prepares to buy 114 more Rafale fighters

June 2, 2026
Thuringia Leader Meets Jitendra Singh to Boost Quantum & Space Tech

India, Germany explore partnership in photonics

June 2, 2026
FCI rejects monopoly allegation in award of silo projects

FCI rejects monopoly allegation in award of silo projects

June 2, 2026
India sends second tranche of medical aid to Africa

India sends second tranche of medical aid to Africa

June 2, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation