• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, April 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

शिमला में देश के सबसे बड़े रोपवे का निर्माण मार्च से

- एनडीबी ने दी मंजूरी

by Blitz India Media
October 30, 2024
in Hindi Edition
0
Construction of country's largest ropeway in Shimla from March
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बनने वाले भारत के पहले सबसे बड़े रोपवे का निर्माण मार्च 2025 से शुरू होगा। इसके लिए एनडीबी ने अग्रिम टेंडर की मंजूरी भी दे दी है। लगभग 14 किलोमीटर लंबे इस रोपवे में 13 स्टेशन और 660 ट्रॉली होंगी। इस रोपवे के निर्माण से शिमला के ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और पर्यटन को भी नए पंख लगेंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस प्रोजेक्ट्स के निर्माण का है लेकिन विपक्ष श्रेय लेने की होड़ में है जबकि इसमें एक पैसे का योगदान पूर्व भाजपा के समय नहीं हुआ है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार में शिमला रोपवे की डीपीआर तक नहीं बनाई गई थी लेकिन कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद विदेश से कंसल्टेंट हायर कर डीपीआर बनाई गई जिसके साढ़े 12 करोड़ रूपये उनको अदा किए गए हैं। यह रोपवे शिमला के लिए संजीवनी स्थापित होगा। ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी निजात। रोपवे में हिमाचल का भविष्य है और केन्द्र सरकार भी प्रॉजेक्ट में पूर्व मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि दो चरणों में प्रोजेक्ट्स को पूरा करना है और पहला चरण वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरा होगा। इसके अलावा बिजली महादेव का रोपवे भी शुरू होने वाला है और बगलामुखी मंडी में रोपवे लगभग बनकर तैयार है जिसका सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं का ट्रायल चल रहा है लेकिन नेता विपक्ष को जल्दी बहुत है।

रेलवे प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी न देने के विपक्ष के आरोपों पर पलटवार
हिमाचल प्रदेश में रेलवे प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी न देने के विपक्ष के आरोपों पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रेलवे के दो प्रोजेक्ट्स केन्द्र सरकार के साथ बन रहे हैं जिसमें हिमाचल की वर्तमान सरकार भानूपल्ली बिलासपुर बैरी रेल लाइन 63.1 किलो मीटर है जिसमें 49.2 किलो मीटर हिमाचल बाकी पंजाब की है। उन्होंने कहा कि 511 करोड़ हिमाचल की पूर्व भाजपा सरकार ने दिए हैं और 336 करोड़ वर्तमान सरकार ने दे दिए है। 1400 करोड़ की 11 किलो मीटर जमीन अधिग्रहण होना है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन 28.2 किलो मीटर लंबी है और इसके निर्माण में 1540 करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए 50 फ़ीसदी केंद्र सरकार और 50 फीसदी हिमाचल को लगाना है। इसमें से 223 करोड़ राज्य सरकार दे चुकी है। 179 पूर्व और 44.25 करोड़ वर्तमान सरकार दे दिया है। जबकि 63 करोड़ नवम्बर में सरकार देने वाली है इसलिए विपक्ष झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह न करे।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
Farmers of Haryana are not desisting from burning stubble

पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हरियाणा के किसान

Recent News

Sooryavanshi
News

Sooryavanshi era has just begun: Karim

by Blitz India Media
April 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former India wicketkeeper-batsman Saba Karim highlighted the emergence of Vaibhav Sooryavanshi, who set the pace with...

Read moreDetails
Rajnath Singh o

Army food grain procurement a big step: Rajnath

April 11, 2026
India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

April 11, 2026
Growth

India remains among fastest-growing major economies

April 11, 2026
Ayush Shetty

Shetty upsets World No. 1 Vitidsarn to enter final

April 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation