• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अब देश में ही बनेंगे सुखोई के इंजन

by Blitz India Media
December 13, 2024
in Hindi Edition
0
sukhoi
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में काम कर रहे फाइटर जेट्स के इंजनों का भारत में ही सीरियल प्रोडक्शन किया जा सके, इसकी चर्चा करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के सीएमडी रूस के दौरे पर गए थे। भारत-रूस सुखोई विमानों के लिए संयुक्त रूप से इंजन बनाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके लिए विशेष रूप से सुखोई-30एमकेआई बेड़े में उपयोग किए जाने वाले एएल-31एफपी इंजन पर फोकस किया जा रहा है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सीएमडी डीके सुनील के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू जेट के लिए 240 एएल -31 एफपी एयरो इंजन के लाइसेंस निर्माण के लिए एक समझौते पर साइन करने के लिए रूस का दौरा किया। यह पहल स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता को कम करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

वायुसेना में लड़ाकू स्क्वाड्रन की कमी
सरकार ने हाल ही में 240 एएल -31 एफपी इंजनों की खरीद के लिए एचएएल के साथ 26 हजार करोड़ रुपये (करीब 3.1 बिलियन डॉलर) के अनुबंध को अंतिम रूप दिया है। इस सौदे का मकसद भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के बेड़े की क्षमता को बढ़ाना है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये भी है कि भारतीय वायुसेना में लड़ाकू स्क्वाड्रनों की कमी है। इस दृष्टि से ये कदम बेहद महत्वपूर्ण है। एचएएल ने उत्पादन के दौरान इन इंजनों के स्वदेशी कंटेंट को 54 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत करने की योजना बनाई है। इस कदम का उद्देश्य लोकल मेन्युफैक्चरिंग की क्षमताओं को बढ़ावा देना और रूसी कंपोनेंट्स पर निर्भरता को कम करना भी है। इंजनों का निर्माण ओडिशा में एचएएल की कोरापुट फैसिलिटी में किया जाएगा और कुछ कंपोनेंट्स अभी रूस से मंगाए जाएंगे।

ज्वाइंट प्रोडक्शन वेंचर पर भी चर्चा
इसके अलावा भारत और रूस के बीच संभावित ज्वाइंट प्रोडक्शन वेंचर पर भी चर्चा चल रही है। इसमें टेक्नोलॉजी ट्रांसफर भी शामिल हो सकता है। इंजन खरीद के साथ-साथ एचएएल 65 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर पूरे सुखोई-30 बेड़े को अपग्रेड करने के लिए भी तैयार है।
किसी फाइटर जेट को अपने कार्यकाल के दौरान अतिरिक्त इंजनों की आवश्यकता होती है। आमतौर पर फाइटर जेट का जीवनकाल 30 से 40 साल तक का होता है। इस बीच इंजनों को दो से तीन बार बदला जाता है। भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के लिए भी नए इंजनों की ज़रूरत है। इसी वजह से रक्षा मंत्रालय ने इन जेट के लिए एएल -31 एफपी इंजन खरीदने का फैसला किया।

तेजस विमान के लिए अमेरिका से इंजन आने में इस साल हुई देरी के बाद भारत भविष्य में फाइटर जेट्स के इंजनों को लेकर विदेशों पर अपनी निर्भरता समाप्त करना चाहता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएमडी डॉक्टर डीके सुनील रूस में एयरक्राफ्ट इंजन की डिजाइन और उत्पादन से जुड़ी फैक्ट्री में भी गए।

वहां उन्होंने एयरक्राफ्ट इंजन की डिजाइन और उत्पादन से जुड़ी जानकारियां ली। भारत को अपनी वायु सेवा और नौसेना के फाइटर जेट के लिए अगले एक दशक में 1000 से ज्यादा इंजन की आवश्यकता होगी। इनमें से ज्यादातर विमान भारत में ही बनाए जाएंगे।

Related Posts

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’
Hindi Edition

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’

April 23, 2026
Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकोट में किया गुजराती संस्करण का शुभारंभ

April 23, 2026
ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन
Hindi Edition

ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन

April 23, 2026
दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!
Hindi Edition

दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!

April 23, 2026
लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए
Hindi Edition

लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए

April 23, 2026
Development Journalism National Narrative Shishir Priyadarshi
Hindi Edition

भारत को तोड़ने नहीं, जोड़ने वाली पत्रकारिता की जरूरत

April 23, 2026
Load More
Next Post
BrahMos

युद्धपोत से मिसाइल परीक्षण कर सकती है भारतीय नौसेना

Recent News

real estate
News

Domestic investors drive real estate inflows

by Blitz India Media
April 28, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India’s institutional real estate investment activity totalled $1.6 billion in Q1 2026, marking a 26 per...

Read moreDetails
growth

India’s fintech funding up 2 pc

April 28, 2026
Jaishankar meets UNGA President Baerbock

Jaishankar meets UNGA President Baerbock

April 28, 2026
Naidu, Vaishnaw lay foundation of Google Cloud Hub

Naidu, Vaishnaw lay foundation of Google Cloud Hub

April 28, 2026
Atletico battling injury concerns

Atletico battling injury concerns

April 28, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation