ब्लिट्ज ब्यूरो
अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा एक और प्रयोग करने जा रही है, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अहमदाबाद के 48 वार्ड में वार्ड अध्यक्ष बनाने के लिए अधिकतम 40 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है।
इसके अलावा एक व्यक्ति एक पद के बाद एक घर में एक पद का नियम भी बनाया गया है। साथ ही दो बार से अधिक वार्ड अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा।
गुजरात भाजपा में सदस्यता अभियान के बाद अब आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद के 48 वार्ड में अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
भाजपा में वार्ड अध्यक्ष के लिए बढ़ते दावेदारों को दबाव को कम करने के लिए इस पद के लिए अधिकतम आयुसीमा तय की कई है।
दो बार वार्ड अध्यक्ष बन चुके लोगों को तीसरी बार मौका नहीं
पार्टी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट बता दिया है कि एक घर से एक ही व्यक्ति को पदाधिकारी बनाया जाएगा। साथ ही दो बार वार्ड अध्यक्ष बन चुके लोगों को तीसरी बार मौका नहीं देने का भी निर्णय किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी की शर्तों के मुताबिक 40 साल तक की उम्र के कार्यकर्ता नामांकन फॉर्म भर सकते हैं।
दो प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करने का अधिकार होगा
विशेष मामलों में अधिकतम आयु 45 वर्ष तक की छूट जिला निर्वाचन अधिकारी (जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, जीवित प्रमाण पत्र, पासपोर्ट) में से किन्हीं दो प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करने का अधिकार होगा। वार्ड अध्यक्ष के लिए वर्तमान सक्रिय सदस्य होना चाहिए और पहले भी कम से कम एक बार सक्रिय सदस्य होना चाहिए। दोनों समय के सक्रिय सदस्यों को कार्ड से बोली लगानी होगी।