ब्लिट्ज ब्यूरो
वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का पतन देश के लोगों के लिए एक अवसर है क्योंकि असन शासन ने यह उतिहासिक अवसरी निदान सीरियाई लोगों के साथ क्रूरता की, उन्हें प्रताड़ित किया और उनकी जान ली।
बाइडन ने कहा, सीरिया में 13 साल के गृहयुद्ध और बशर असद तथा उनके पिता के करीब आधी सदी से अधिक समय तक क्रूर तानाशाहीपूर्ण शासन के बाद विद्रोही ताकतों ने असद को अपने पद से इस्तीफा देने एवं देश से भागने पर मजबूर कर दिया। आखिरकार, असद शासन का पतन हो गया।












