• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बिहार में 6837 जेई और इंस्ट्रक्टर को मिला अपॉइंटमेंट लेटर

बड़े पैमाने पर और नियुक्तियां भी करेगी सरकार : नीतीश कुमार

by Blitz India Media
February 9, 2025
in Hindi Edition
0
6837 JEs and instructors received appointment letters in Bihar
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 हजार 837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं और अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से नवनियुक्त 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं(जेई) और श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत 496 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

सीएम ने ये कहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से विभिन्न विभागों के चयनित कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं में जल संसाधन विभाग की ओर से नवचयनित 2,338 अभ्यर्थियों, योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत नवचयनित 1273 अभ्यर्थियों, ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत नवचयनित 759 अभ्यर्थियों, पथ निर्माण विभाग के द्वारा नवचयनित 530 अभ्यर्थियों लघु जल संसाधन विभाग अंतर्गत नवचयनित 484 अभ्यर्थियों, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत नवचयनित 478 अभ्यर्थियों, भवन निर्माण विभाग अंतर्गत नवचयनित 430 अभ्यर्थियों और नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से नवचयनित 49 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। मैं उन सभी विभागों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने आप सभी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

आगे की नियुक्तियों के लिए सीएम का मैसेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनः हम बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की समस्याओं और जरूरतों से अवगत हो रहे हैं। हम लोगों को जिन समस्याओं या जरूरतों की जानकारी मिल रही है, उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जाएगा। बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियां और की जाएंगी। इसके लिए विभागों में रिक्त पड़े पदों को चिन्हित किया जा रहा है। वर्ष 2005 के पहले बिहार की स्थिति काफी दयनीय थी जिससे आप सभी भलीभांति अवगत हैं। हम लोग प्रारंभ से ही बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। मैं आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से यही अपेक्षा करूंगा कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करेंगे। मैं एक बार फिर से आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

सीएम के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी थे मौजूद
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने स्वागत संबोधन किया, जबकि श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के सचिव/वरीय अधिकारी एवं नवचयनित अभ्यर्थी उपस्थित थे।

2019 में ही निकाला गया था विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन 6341 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए, उनकी नियुक्ति प्रक्रिया छह साल से अटकी हुई थी। 2019 में इन पदों के लिए विज्ञापन निकला था। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद प्रॉसेस को पूरा किया गया। छह साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 6341 कनीय अभियंताओं को नौकरी मिली।

Related Posts

Education
Hindi Edition

इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए बढ़ीं सीटें

April 17, 2026
नालंदा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी की सीटें
Hindi Edition

नालंदा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी की सीटें

April 17, 2026
यूपीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 में 13 महिलाएं
Hindi Edition

यूपीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 में 13 महिलाएं

April 17, 2026
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती 2026
Hindi Edition

2.18 लाख तक सैलरी, हिमाचल के केंद्रीय विश्वविद्यालय में बनें प्रोफेसर

April 17, 2026
Gujarat Governor rural outreach program
Hindi Edition

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने देश में कायम की ग्रामीण विकास की अनूठी मिसाल

April 17, 2026
संगीत के सुरों पर सियासत
Hindi Edition

संगीत के सुरों पर सियासत

April 17, 2026
Load More
Next Post
Facilities in Mumbai local train will be like Vande Bharat

वंदे भारत जैसी होगी मुंबई लोकल ट्रेन में सुविधा

Recent News

Indian women hold Argentina to a draw
News

Indian women hold Argentina to a draw

by Blitz India Media
April 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Indian women’s hockey team showed immense grit to finish their four-match tour of Argentina with...

Read moreDetails
India, South Africa to deepen trade ties

India, South Africa to deepen trade ties

April 18, 2026
modi

PM Modi to address nation

April 18, 2026
rupee

Cabinet okays 2 pc DA hike for Central Govt employees

April 18, 2026
Chotrani goes down to Masotti

Chotrani goes down to Masotti

April 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation