• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, May 20, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पेड़ों को काटना इंसानों की हत्या से भी ज्यादा गंभीर : सुप्रीम कोर्ट

ताजमहल परिक्षेत्र में वृक्ष काटने वाले पर लगाया प्रति पेड़ एक लाख जुर्माना

by Blitz India Media
April 4, 2025
in Hindi Edition
0
Supreme Court
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना मनुष्य की हत्या से भी गंभीर मामला है। न्यायालय ने अवैध रूप से काटे गए प्रत्येक पेड़ के लिए एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जस्टिस अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयों की पीठ ने यह टिप्पणी उस व्यक्ति की याचिका को खारिज करते हुए की, जिसने संरक्षित ताजमहल परिक्षेत्र में 454 पेड़ काट डाले थे।
शीर्ष अदालत ने कहा, पर्यावरण के मामले में कोई दया नहीं होनी चाहिए। बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना किसी इंसान की हत्या से भी जघन्य है। बिना अनुमति के काटे गए 454 पेड़ों से जो हरित क्षेत्र था, उसी तरह का हरित क्षेत्र फिर से उत्पन्न करने में कम-से-कम 100 वर्ष लगेंगे।
अदालत ने केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति की वह रिपोर्ट स्वीकार कर ली है, जिसमें शिवशंकर अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा मथुरा-वृंदावन में डालमिया फार्म में 454 पेड़ काटने के लिए प्रति पेड़ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई थी। अग्रवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि उन्होंने गलती स्वीकार कर ली है, लेकिन न्यायालय ने जुर्माना राशि कम करने से इन्कार कर दिया। बताते चलें, ताज ट्रैपेजियम जोन उत्तर प्रदेश में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस और एटा तथा राजस्थान के भरतपुर जिले के करीब 10,400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
शीर्ष अदालत ने अपने 2019 के उस आदेश को भी वापस ले लिया, जिसमें ताज ट्रेपेजियम जोन के भीतर गैर-वन और निजी भूमि पर पेड़ों को काटने के लिए अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता को हटा दिया गया था।
पीठ ने कहा कि अग्रवाल की निकटवर्ती स्थल पर पौधारोपण करने की अनुमति दी जानी चाहिए तथा उसके खिलाफ दायर अवमानना याचिका का निपटारा फैसले के अनुपालन के बाद ही किया जाएगा।

Related Posts

gujarat-governor-acharya-devvrat-travels-in-st-bus
Hindi Edition

रोडवेज बस में राज्यपाल को साथ देख दंग रह गए यात्री

May 20, 2026
mp-high-court-verdict-dhar-bhojshala-vagdevi-saraswati-temple
Hindi Edition

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को मंदिर माना

May 20, 2026
russia-dispatches-fourth-s400-air-defense-system-india
Hindi Edition

रूस ने फिर निभाई दोस्ती, भारत को चौथा एस-400 सिस्टम भेजा

May 20, 2026
फास्टैग टोल नियम 2026
Hindi Edition

भारत का पहला बैरियर फ्री टोल सिस्टम शुरू

May 20, 2026
छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान और मिसाइल बल बनाएगा भारत
Hindi Edition

छठी पीढ़ी के युद्धक विमानों के लिए साझेदारी पर विचार कर रहा भारत

May 20, 2026
Modi
Hindi Edition

पीएम का करिश्माई नेतृत्व : तिनकों की तरह बिखरा विपक्ष नया राजनीतिक युग

May 20, 2026
Load More
Next Post
Precise strategy to counter Pakistan, Türkiye in Mediterranean

भूमध्य सागर में पाक, तुर्की का मुकाबला करने की सटीक रणनीति

Recent News

India, South Korea to expand defece ties
News

India, South Korea to expand defece ties

by Blitz India Media
May 20, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI:Defence Minister Rajnath Singh held a meeting with South Korean Minister for Defence Acquisition Programme Administration, Lee...

Read moreDetails
VCK weighs joining Vijay Cabinet

VCK weighs joining Vijay Cabinet

May 20, 2026
PM Modi, PM Meloni Discuss India-Italy Strategic Partnership

PM Modi, Meloni hold talks

May 20, 2026
India-Origin Apps Katha Room & Guitar Wiz in Apple Awards

Two India-origin apps among Apple Awards finalists

May 20, 2026
Meta

Meta begins layoffs from May 20

May 20, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation