• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, July 4, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

रोडवेज बस में राज्यपाल को साथ देख दंग रह गए यात्री

सूरत से जीणोद गांव तक महामहिम ने सामान्य यात्री की तरह किया सफर

by Blitz India Media
May 20, 2026
in Hindi Edition
0
gujarat-governor-acharya-devvrat-travels-in-st-bus

ब्लिट्ज ब्यूरो

गांधीनगर। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपनी सादगी और जनसंवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने राजभवन की सुविधाओं को छोड़कर सीधे जनता के बीच पहुंचने का उदाहरण प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने सूरत के अडाजण बस स्टैंड से ओलपाड तहसील के जीणोद गांव तक की यात्रा गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (एस.टी.) की साधारण बस में बैठकर की।

इस यात्रा की विशेषता यह रही कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रोटोकॉल और विशेष सुविधाओं को अलग रखते हुए एक सामान्य नागरिक की तरह स्वयं डिजिटली पेमेंट से टिकट लेकर यात्रा की। मई माह की भीषण गर्मी में, जब तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है, ऐसे समय में राज्यपाल द्वारा किया गया यह सादगीपूर्ण सफर शासन के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करता है।

यात्रा के दौरान राज्यपाल ने बस में सवार अन्य यात्रियों के साथ अत्यंत आत्मीय और सम्मानपूर्ण संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का हालचाल पूछा, उनकी समस्याओं को समझा और सार्वजनिक परिवहन सेवा का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। यात्रियों के लिए भी यह एक सुखद और आश्चर्यजनक क्षण था कि राज्य का प्रथम नागरिक उनके बीच एक सामान्य यात्री की तरह उपस्थित था। राज्यपाल आचार्य देवव्रत पूर्व में भी कई बार एस.टी. बस में यात्रा कर चुके हैं। भीषण गर्मी के बीच उनका यह सफर उनके जीवन मूल्यों, प्रभावी जनसंपर्क और सार्वजनिक सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी उल्लेखनीय है कि राज्यपाल प्रत्येक सप्ताह ‘ग्राम कल्याण कार्यक्रम’ के अंतर्गत किसी तहसील में जाकर गांव की भूमि पर ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते हैं। इसके पश्चात गांव में स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छता अभियान में भाग लेते हैं। इसके बाद वह गांव के किसी अनुसूचित जाति या जनजाति परिवार के घर रात्रि भोजन करते हैं।

रात्रि सभा में वे ग्रामीणों के साथ शिक्षा, संस्कार, नशामुक्ति, स्वास्थ्य, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर संवाद करते हैं। इस दौरान राज्यपाल किसी सुविधायुक्त भवन के स्थान पर गांव की सरकारी शाला के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम करते हैं। प्रातःकाल वह विद्यार्थियों के साथ योग और प्राणायाम करते हैं। इसके पश्चात प्राकृतिक खेती करने वाले किसी किसान के खेत का दौरा कर अन्य किसानों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं तथा खेत में गाय का दुग्ध दुहन भी करते हैं।

अब सार्वजनिक वाहनों से ही दौरा करेंगे आचार्य देवव्रत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हैदराबाद में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत को सशक्त बनाने के लिए ‘आर्थिक आत्मरक्षा’ का मंत्र देते हुए सात विशेष अपील की थीं। पीएम के इस आह्वान पर गुजरात लोकभवन ने बड़ी पहल की है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कई बड़े निर्णय लिए। इस बैठक में लोकभवन के अग्र सचिव अशोक शर्मा, गृह नियामक एक.के. जोशी, परिसहायक शुभम कुमार सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

जब तक देश में पेट्रोलियम की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक राज्य के भीतर किसी भी आयोजन के लिए राज्यपाल हेलीकॉप्टर व हवाई जहाज का उपयोग नहीं करेंगे। इसके स्थान पर वह राज्य में प्रवास के लिए ट्रेन, राज्य परिवहन बसों और सार्वजनिक साधनों का उपयोग करेंगे।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
India-Norway Strengthen Science & Green Energy Ties

India and Norway sign five strategic agreements

Recent News

Rajnath Singh
News

‘Record defence exports proof of global faith in India’

by Blitz India Media
July 4, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The defence exports reached a record over Rs 38,000 crore, up from Rs 686 crore in...

Read moreDetails
PM Modi inaugurates Rs 480-cr Jodhpur Airport terminal

PM Modi inaugurates Rs 480-cr Jodhpur Airport terminal

July 4, 2026
Centre assures best testing for toy manufacturers

Centre assures best testing for toy manufacturers

July 4, 2026
Maharashtra energy drinks ban

Maharashtra bans high energy drinks near schools

July 4, 2026
Airline

Aviation sector sees recovery in international traffic

July 4, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation