नई दिल्ली। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एस एंड पी ग्लोबल ने भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को बीबीबी- से बढ़ाकर बीबीबी कर दिया है। वहीं शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी ए-3 से बढ़ाकर ए-2 कर दिया। इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है।
एस एंड पी का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। सरकार लगातार अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है, जिसे फिस्कल कंसॉलिडेशन कहते हैं। इसके अलावा, भारत का आर्थिक विकास भी तेजी से हो रहा है, जो इस अपग्रेड का बड़ा कारण है।
बीबीबी- क्या है : सबसे
निचली ‘इन्वेस्टमेंट ग्रेड’ रेटिंग
इसका मतलब है कि कर्ज चुकाने की क्षमता ठीक है, लेकिन आर्थिक दिक्क तों में थोड़ा जोखिम हो सकता है। निवेश सुरक्षित, पर सीमित भरोसा।
बीबीबी क्या है
ये बीबीबी- से एक कदम ऊपर। कर्ज चुकाने की क्षमता अच्छी, जोखिम कम, और निवेशकों का भरोसा थोड़ा ज्यादा। एस एंड पी के अनुसार महामारी के बाद भारत ने 2022 से 2024 के बीच औसतन 8.8% की जीडीपी ग्रोथ हासिल की, जो एशिया-पैसिफिक में सबसे ज्यादा है। वहीं अगले 3 साल में औसत 6.8% ग्रोथ की उम्मीद है।
रेटिंग बढ़ने का भारत को क्या फायदा होगा?
इसका मतलब ये है कि दुनिया भर के निवेशकों का भारत पर भरोसा बढ़ेगा, क्योंकि रेटिंग बेहतर होने से भारत को कर्ज लेना आसान और सस्ता हो सकता है। साथ ही, ये दिखाता है कि भारत की इकोनॉमी सही दिशा में जा रही है। एस एंड पी ने कहा कि वो अभी और जानकारी जुटाएंगे, और भविष्य में रेटिंग को और बेहतर करने पर विचार कर सकते हैं।
एस एंड पी एक ग्लोबल रेटिंग एजेंसी
एस एंड पी यानी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स एक ग्लोबल रेटिंग एजेंसी है, जो दुनिया भर के देशों, कंपनियों और संस्थानों की आर्थिक सेहत का आकलन करती है। आसान भाषा में कहें तो ये एक ऐसी संस्था है जो किसी देश या कंपनी को रिपोर्ट कार्ड देती है, ताकि ये पता चले कि उनकी आर्थिक स्थिति कितनी मजबूत या कमजोर है।
वर्ल्ड बैंक ने अनुमान 6.3% पर बरकरार रखा
वर्ल्ड बैंक ने जून में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.3% पर बरकरार रखा था। पिछले वर्ष यह 6.5% थी। अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने 2025-26 के लिए भारत के विकास अनुमान को जनवरी के 6.7% से घटाकर 6.3% कर दिया था। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में भारत की 2026-27 की वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान लगाया है। वर्ल्ड बैंक ने यह भी कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
– बीबीबी- से बढ़ाकर बीबीबी किया
– अगले 3 साल में जीडीपी ग्रोथ 6.8 प्रतिशत रहेगी
©2024 Blitz India Media -Building A New Nation