ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। ‘गेट’ का वैलिड स्कोरकार्ड है तो आप बिना रिटन एग्जाम दिए सरकारी कंपनी में बढ़िया जॉब हासिल कर सकते हैं। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) मैनेजमेंट ट्रेनी के पद भर रही है। इसके लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू को शामिल किया गया है। इस भर्ती के लिए ईआईएल अपनी आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर ऑनलाइन आवेदन ले रही है।
भर्ती डिटेल्स
विज्ञापन संख्या HRD/Rectt./Advt./2025-26/18
ऑफिशियल वेबसाइट engineersindia.com
आवेदन शुरू होने की तारीख 20 मार्च आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल
कुल रिक्तियां -59
सैलरी ₹60,000-₹1,80,000 तक, अनुमानित A (21 लाख सालाना पैकेज) इसमें बेसिक पे, डीए, एचआरए, अन्य भत्ते सभी जुड़े हुए हैं।
चयन प्रकिया गेट 2026 स्कोर पर शॉर्टलिस्टिंग, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू
ट्रेनिंग की अवधि 1 साल
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम इंजीनियरिंग कोर्स बी.ई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने गेट 2026 की परीक्षा पास की हो। केमिकल वालों ने केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्टि्रकल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कॉरेस्पॉन्डिंग गेट 2026 पेपर क्वालीफाई किया हो।
आयुसीमा: 1 जुलाई 2026 को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र 25 वर्ष, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 28 वर्ष, एससी/एसटी- 30 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (सामान्य) 35 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी एनसीएल) 38 वर्ष और एससी/एसटी की 40 वर्ष तक उम्र होनी चाहिए।
अप्लाई कैसे करें?
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट
engineersindia.com पर जाना होगा।
Recruitment सेक्शन में Recruitment of Management Trainees सेक्शन में जाएं।
अब Post to Apply में आप जिस भी पद पर अप्लाई करना चाहते हैं, उस पद को चुन लें।
New Registration Details पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरते जाएं।
अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित जगह नोट कर लें। आगे भी आपको इसकी जरूरत पड़ेगी।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल और अन्य तरह की सभी जानकारियां भर दें।
गेट-2026 का रजिस्ट्रेशन नंबर भी आपको मेंशन करना होगा।
अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ .jpg/.jpeg फॉर्मेट में 75केबी साइज में अपलोड करें। हस्ताक्षर 25 केबी में जाति प्रमाण पत्र 500केबी में अपलोड करें।
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
मैनेजमेंट ट्रेनी कंस्ट्रक्शन या अन्य पद अभ्यर्थी एक बार में एक ही पद के लिए अप्लाई कर सकता है।













