ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। सिडबी में नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है। हाल ही में स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों नया भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। अभी इसकी संक्षिप्त अधिसूचना ही जारी हुई है लेकिन जल्द ही बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए विस्तृत विज्ञापन भी जारी करने वाला है। जिसके साथ ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी शुरू होने वाली है।
यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए गोल्डन चांस है, जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती के जरिए डाटा साइंटिस्ट, एआई स्पेशलिस्ट, डेटा इंजीनियर्स, रिलेशनशिप मैनेजर समेत विभिन्न ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एप्लिकेशन की विंडो खुलने के बाद यह 07 अप्रैल 2026 तक ओपन रहेगी।
पद की डिटेल्स
- पद का नाम- कुल रिक्तियां
- डाटा साइंटिस्ट (डीएस) – 01
- एआई स्पेशलिस्ट – 02
- एमएल इंजीनियर्स – 01
- डेटा इंजीनियर्स – 02
- डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर – 01
- रिलेशनशिप मैनेजर कॉर्पोरेट डिपोजिट – 02
- पोर्टफोलियो मैनेजर प्री-आईपीओ एंड एंकर इनवेस्टमेंट – 02
- स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप मैनेजर – 02
- क्लस्टर मैनेजर – 01
- कुल – 14
पदानुसार अलग-अलग योग्यता मांगी जाएगी। ऐसे में जो भी पद से संबंधित डिग्री/इंजीनियरिंग/डाटा साइंस/ फाइनेंस/ आईटी आदि में डिग्री रखते हैं, वो आवेदन की तैयारी कर सकते हैं। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन के साथ शैक्षिक योग्यता, उम्र, चयन और सैलरी संबंधित नियम जारी किए जाएंगे। जैसे ही भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होता है, आपको यहां जानकारी मिल जाएगी।
भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
सिडबी इस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके बाद बताए स्टेप्स के जरिए फॉर्म भर सकेंगे।
सबसे पहले बैंक के ऑफिशियल पोर्टल www.sidbi.in पर जाएं। यहां होमपेज पर Career & Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
टाइटल में SIDBI invites Applications for Engagement of Specialist Officers on full-time Contractual Basis – 2025-26 नजर आएगा।













