ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की कंपनी में भर्ती चल रही है। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग एंव अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए कंस्ट्रकेशन मैनेजमेंट, टेक्निकल, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, लीगल और आईटी क्षेत्र में असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और कंसल्टेंट के पद भरे जाएंगे। जिसके लिए कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.nhidcl.com पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आप भी अप्लाई कर सकते हैं।
पद की डिटेल्स
कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट- 10
टेक्निकल- 10
ह्यूमन रिसोर्स- 04
फाइनेंस- 07
लीगल- 03
इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- 03
कुल- 37
भर्ती के लिए योग्यता
कंस्ट्रक्शन रिक्तियों में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में मास्टर्स या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
टेक्निकल फील्ड की पोस्ट में अप्लाई करने के लिए सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग, अंडरग्राउंड इंजीनियरिंग, टनल इंजीनियरिंग आदि में स्पेशलाइजेशन के साथ होनी चाहिए।
एसोसिएट ह्यूमन रिसोर्स के लिए एमबीए इन एचआर या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। फाइनेंस के लिए भी एम.कॉम/सीए/सीएमए/2 साल की फुल टाइम एमबीए इन फाइनेंस की डिग्री होनी चाहिए।
लीगल के लिए एलएलबी/एलएलएम ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट डिग्री चाहिए। वहीं आईटी के लिए बी.ई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी/नेटवर्क/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) या एमटेक साइबर सिक्योरिटी/नेटवर्क मैनेजमेंट या बीटेक+ एमबीए की डिग्री होनी चाहिए।
इन सभी फील्ड में एसोसिएट की पोस्ट पर फॉर्म भरने के लिए 0-2 साल के कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। सीनियर एसोसिएट के लिए 2-9 साल का एक्सपीरियंस और कंसल्टेंट के लिए 9-15 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयुसीमा- एसोसिएट के लिए 30 वर्ष, सीनियर एसोसिएट के लिए 40 वर्ष और कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।
सैलरी कितनी मिलेगी?
एसोसिएट ₹70,000-80,000
सीनियर एसोसिएट ₹80,000-1,50,000
कंसल्टेंट ₹1,50,000-2,75,000
अप्लाई कैसे करें?
योग्य कैंडिडेट्स इस भर्ती के जरिए रिसोर्स पूल पोर्टल पर फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।
इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nhidcl.com पर जाना होगा।
यहां आपको लॉगइन का ऑप्शन मिलेगा। आप नए हैं तो Registration के लिंक पर क्लिक करें।
वैलिड सर्टिफिकेट के मुताबिक पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि की जानकारी भर दें।
सब्मिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट हो जाएगा।
इसके जरिए लॉगइन करें। फिर एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई अन्य सभी जानकारी भी धीरे-धीरे भर दें।
डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में अपना फोटो, हस्ताक्षर, स्कैन करके अपलोड कर दें।
फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद एप्लिकेशन फी भरें और प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रेक्चुअल है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होकर अंतिम तिथि 14 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस अवधि में आप कभी भी आवेदन कर सकते हैं।













