ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। 1890 के दशक की राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध ऑयल पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्णा’ मुंबई में एक नीलामी में ₹167.2 करोड़ (लगभग $18 मिलियन) में बिकी है। यह पेंटिंग सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक और उद्योगपति साइरस एस. पूनावाला ने खरीदी है। यह आधुनिक भारतीय कला के इतिहास में किसी नीलामी में बिकी सबसे महंगी कलाकृति बन गई है, जिसने एम.एफ. हुसैन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह पेंटिंग एक ‘रजिस्टर्ड एंटीक्विटी’ (राष्ट्रीय खजाना) है, जिसे देश से बाहर नहीं ले जाया जा सकता।
एनसीईआरटी को डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता
न ई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी को डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया है। एजुकेशन मिनिस्ट्री ने ये फैसला यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की सिफारिश के आधार पर लिया है। केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनसीईआरटी को यूजीसी एक्ट 1956 की धारा 3 के तहत एक स्पेशल कैटेगरी में मान्यता दी गई है।
मंत्रालय ने बताया कि एनसीईआरटी ने ‘डीम्ड निवर्सिटी’ का दर्जा पाने के लिए यूजीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया था। डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद एनसीईआरटी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत नए एकेडमिक प्रोग्राम्स के साथ ही डॉक्टरेट और नए डिग्री कोर्सेज भी लॉन्च कर सकती है। एनसीईआरटी एक ऑटोनोमस बॉडी है, जिसे 1 सितंबर 1961 को भारत सरकार ने सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट्स को एकेडमिक और स्कूल से जुड़े मुद्दों पर सलाह देने और गाइड करने के लिए बनाया है।













