ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। अब सरकारी पहचान पत्र दिखाकर टोल से बचने की प्रथा खत्म कर दी गई है। सरकार ने साफ किया है कि छूट केवल उन्हीं वाहनों को मिलेगी, जिनके पास वैध “छूट प्राप्त फास्टैग” होगा या जिन्होंने वार्षिक पास लिया है।
फास्टैग पास 75 रुपये महंगा
हाईवे का नियमित इस्तेमाल करने वालों के लिए फास्टैग वार्षिक पास एक अच्छा विकल्प है। 1 अप्रैल से इसकी कीमत बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है।
टोल पर अब नकद भुगतान नहीं
10 अप्रैल से किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग टोल बूथ पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं होगा।













