दीपक द्विवेदी
सुधी जन, ब्लिट्ज इंडिया का अभ्युदय आज़ादी के अमृत काल में हुआ है। इसीलिए यह देश के अमृत काल के वातावरण और विचारों से सराबोर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेजोड़ कर्मठ कार्यशैली और ऊर्जावान विचारों की ताकत ही अमृत काल की असीमित शक्ति है।
सम्यक विकास की शक्तिशाली विचारधारा आजादी के अमृत काल में ब्लिट्ज इंडिया के उद्भव की प्रेरणास्रोत बनी। अपने सफर में निरंतर आगे बढ़ते हुए ब्लिट्ज इंडिया का 18वां संस्करण अब पश्िचम भारत के रत्न गुजरात की धरती पर गुजराती भाषा में राजकोट से 11 अप्रैल, 2026 को अपने कदम रखने को तैयार है। प्रांतीय भाषा में यह पहला संस्करण है। सुधी पाठकों को ब्लिट्ज इंडिया अब पािक्षक संस्करण के रूप में उपलब्ध होगा।
ब्लिट्ज इंडिया ने जी20 के शानदार और सफल (न भूतो न भविष्यति) आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। अब वह उसके संदेश व उद्देश्यों को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। ब्लिट्ज इंडिया का लक्ष्य देश के नागरिकों को विकास की विचारधारा से मजबूती के साथ जोड़ते हुए विकास की पत्रकारिता को सम्मान, सहयोग और संबल प्रदान करना है। इस क्रम में ब्लिट्ज इंडिया अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 735 से ज्यादा जिलों के नागरिकों तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को अग्रसर है। ब्लिट्ज इंडिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनाइटेड किंगडम (यूके), यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले भारतीय मूल के निवासियों को इस संकल्प के साथ जोड़ने के उद्देश्य से अब तक कुल 17 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्करणों का शुभारंभ कर चुका है। ब्लिट्ज इंडिया हिंदी, ब्लिट्ज इंडिया अंग्रेजी और ब्लिट्ज इंडिया बिजनेस के संस्करण प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र की पांच प्रमुख भाषाओं- अरेबिक, फ्रेंच, स्पेनिश, चाइनीज एवं रशियन में ब्लिट्ज इंडिया का प्रकाशन इसके ग्लोबल मिशन का साक्षी है। यूनाइटेड स्टेट्स (न्यूयॉर्क), यूरोप (लंदन), मिडिल ईस्ट (दुबई) तथा अफ्रीका (तंजानिया) के संस्करणों के रूप में ब्लिट्ज इंडिया ऑनलाइन एवं प्रिंट फॉर्म में उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी की विकासपरक विचारधाराओं से प्रेरित विकास की इस पत्रकारिता का यह क्रांतिकारी प्रेरक अभियान अपने पूरे सामर्थ्य के साथ नए विकसित भारत के मिशन में अपनी शानदार भूमिका निभा रहा है। विकास की पत्रकारिता के ‘राष्ट्रीय अभियान और अंतरराष्ट्रीय पहचान’ के संकल्प को निर्बाध पूर्ण करने के लिए सुधी पाठकों से मिल रहे स्नेह के प्रति ब्लिट्ज इंडिया मीडिया समूह हृदय से आभारी है।
– सधन्यवाद













