• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, May 22, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बीपीएससी 72वीं परीक्षा का नियम बदला, खाली छोड़ा सवाल तो कटेंगे नंबर

by Blitz India Media
May 22, 2026
in Hindi Edition
0
bihar lok sewa aayog
Share on FacebookShare on Twitter

ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए ऑप्शन ई को अनिवार्य कर दिया है।

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार की परीक्षा केवल पदों की संख्या के कारण ही नहीं, बल्कि परीक्षा पद्धति में किए गए बड़े बदलावों के कारण भी चर्चा में है। आयोग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए ‘ई’ विकल्प को अनिवार्य कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब प्रश्नों को बिना उत्तर दिए खाली छोड़ने पर उम्मीदवारों को पेनल्टी (जुर्माना) भरनी होगी।

इस नई व्यवस्था के तहत, यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता, तो उसे अनिवार्य रूप से विकल्प ‘ई’ का चयन करना होगा। यदि वह प्रश्न को पूरी तरह खाली छोड़ देता है, तो उसके अंक काट लिए जाएंगे।

क्या है अनिवार्य ‘ई’ विकल्प और पेनल्टी का गणित
बीपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के फॉर्मेट में एक कड़ा बदलाव किया है। अब तक अभ्यर्थी जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं जानते थे, उन्हें खाली छोड़ देते थे। लेकिन अब नियम बदल गए हैं। ओएमआर शीट पर हर प्रश्न के लिए पांच विकल्प (ए, बी, सी, डी और ई) होंगे। यदि आपको किसी प्रश्न का सही उत्तर नहीं पता है, तो आपको ‘ई’ विकल्प को गोला करना होगा। यह दर्शाता है कि आपने जानबूझकर उस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है। यदि आप न तो सही विकल्प चुनते हैं और न ही ‘ई’ विकल्प को भरते हैं (यानी प्रश्न खाली छोड़ देते हैं), तो इसे एक गलत प्रयास माना जाएगा और 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग के रूप में पेनल्टी काटी जाएगी।

आयोग ने कुल 1230 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के कई प्रतिष्ठित पद शामिल हैं। इन पदों के अलावा अन्य पद शामिल हैं। कुल पदों में से 359 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का स्नातक पास होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्गों और महिलाओं के लिए इसमें नियमानुसार छूट दी गई है।

बायोमेट्रिक शुल्क का ध्यान रखें
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन के समय अपनी आधार संख्या जरूर दें। यदि कोई अभ्यर्थी आधार नंबर नहीं देता है, तो उसे पहचान के फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क का भुगतान करना होगा।

परीक्षा की तैयारी और रणनीति
परीक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ‘ई’ विकल्प अनिवार्य होने से अब छात्रों को अपनी रणनीति बदलनी होगी। अब केवल सही उत्तर ढूंढ़ना काफी नहीं है, बल्कि ओएमआर भरते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। एक भी गोला खाली छोड़ना आपके कुल स्कोर को कम कर सकता है। यह कदम ओएमआर शीट में परीक्षा के बाद होने वाली संभावित छेड़छाड़ को रोकने के लिए उठाया गया है।

भर्ती की डिटेल्स: 1230 पदों पर होगी बहाली
बिहार प्रशासनिक सेवा (एसडीएम / वरीय समाहर्त्ता) – 100 पद
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के 22 पद
राजस्व अधिकारी – 365 पद
ग्रामीण विकास पदाधिकारी- 65 पद
राज्य-कर सहायक आयुक्त – 76 पद
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी- 130 पद
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी- 70 पद

Related Posts

farmer
Hindi Edition

सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

May 22, 2026
Gold, silver trade 2 pc lower
Hindi Edition

सोने-चांदी पर आयात शुल्क 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

May 22, 2026
yuan
Hindi Edition

डॉलर के दबदबे को युआन की चुनौती, अमेरिका चिंतित

May 22, 2026
biocon
Hindi Edition

बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ ने घोषित किया उत्तराधिकारी

May 22, 2026
सोमनाथ अमृत महोत्सव: PM मोदी ने किया कुंभाभिषेक, जारी किया डाक टिकट
Hindi Edition

कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकतीः मोदी

May 22, 2026
सोमनाथ
Hindi Edition

सोमनाथः श्रद्धा, संघर्ष और स्वाभिमान की अजेय लौ

May 22, 2026
Load More
Next Post
Education

अमेरिका में पढ़ाई का सपना देखना छात्रों के लिए होगा मुश्किल

Recent News

Madras High Court
News

Madras HC upholds liquor shops’ closure

by Blitz India Media
May 21, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Calling the state government’s decision to close Tasmac outlets located within 500 metres from educational institutions...

Read moreDetails
Vande Mataram singing mandatory in Bengal schools

Vande Mataram singing mandatory in Bengal schools

May 21, 2026
UP Police Arrest 10 in Mirzapur Religious Conversion Racket

UP Gangsters Act against 10 accused for conversions

May 21, 2026
Dharmendra Pradhan

Pradhan’s directive to social media on NEET retest

May 21, 2026
India, Italy Elevate Ties to Special Strategic Partnership

India, Italy elevate bilateral ties

May 21, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation