ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी कंपनी स्पेसएक्स की शानदार लिस्टिंग हुई। स्टॉक मार्केट में स्पेसएक्स के पहले दिन ही यह स्टार्टअप दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली पब्लिक कंपनियों में से एक बन गया। पहले दिन स्पेसएक्स के शेयरों ने 19 फीसदी की चढ़ाई की। यानी स्पेसएक्स आईपीओ खरीदने वालों को पहले ही दिन 19% का रिटर्न मिला।
स्पेसएक्स की शानदार लिस्टिंग के बाद एलन मस्क की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ। इतना कि वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (खरबपति) बन गए हैं। इससे पहले इस मुकाम तक कोई नहीं पहुंच सका। कंपनी का शेयर 150 डॉलर के आसपास खुला और कारोबार के दौरान करीब 19% तक उछल गया। दिन के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।













