ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। 1 अक्टूबर से आधार के बारे में लागू नई व्यवस्था में आधार एनरोलमेंट आईडी का उपयोग आधार नंबर के स्थान पर किया जा सकता है। आईटीआर में भी आधार डिटेल की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। मास्क आधार का उपयोग भी कर सकते हैं, जो सिक्योरिटी के लिहाज से बेहतर है।
संबंधित नए नियम के बारे में यह है अनिवार्य जानकारी-
नियम में किया गया संशोधन। आधार नंबर की जगह आप आधार एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आपको सिक्योरिटी को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।
•आईटीआर में आधार डिटेल की अनिवार्यता को खत्म किया गया। ऐसे में आधार यूजर्स के लिए ये काफी पॉजिटिव खबर भी है।
• इसके अलावा आप मास्क आधार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये एक प्रकार का आधार होता है, जिसमें आपको आधार नंबर पूरा नजर नहीं आता है।
• मास्क आधार
मास्क आधार का सीधा मतलब होता है कि उसके आधार नंबर पर मास्क होता है। यानी आपको पूरा आधार नंबर नजर नहीं आता है। आखिरी के सिर्फ 4 नंबर नजर आते हैं। इसकी मदद से आप अपना काम कर सकते हैं। शुरुआत के नंबर नजर नहीं आते हैं, लेकिन अंत के 4 नंबरों की मदद से आपके लिए इसे समझना काफी आसान होने वाला है। खास बात है आप इस आधार कार्ड को यूआईडीएआई की ऑफिशियल साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या होता है अलग
आधार कार्ड डाउनलोड करने के प्रोसेस में ही आपको मास्क आधार का ऑप्शन दिखाई देता है। साथ ही इस दौरान ही आपको नॉर्मल आधार कार्ड ही ऑप्शन भी दिया जाता है। मास्क आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कोई भुगतान नहीं करना होता है। ये पूरी तरह फ्री होता है।