• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 15, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत कटौती सस्ते हो सकते हैं ऋ ण

by Blitz India Media
February 9, 2025
in Hindi Edition
0
RBI
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत ब्याज दर या रेपो रेट में पांच साल बाद कटौती का फैसला लिया है। एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की गई है। केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 6.5% से घटाकर 6.25% करने का एलान किया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 7 फरवरी 2025 की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा की। बाजार के विशेषज्ञों के अनुमानों के अनुरुप इस बार रेपो रेट में कटौती की गई है। इससे पहले 2020 में कोविड महामारी के दौरान ब्याज दरों में कटौती की गई थी, लेकिन इसके बाद धीरे धीरे कर ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया। रेपो रेट में कटौती की घोषणा के बाद आम आदमी को होम लोन, वाहन, पसर्नल लोन की ईएमआई में राहत मिल सकती है। सस्ते कर्ज से लोगों पर से ईएमआई का बोझ कम हो सकता है।

आम आदमी को राहत
टैक्स विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ सीए संजीव महेश्वरी के अनुसार एक लंबे समय के बाद ब्याज दरों में कटौती की गई है जिससे आम आदमी को होम लोन, पसर्नल लोन की ईएमआई में राहत मिल सकती है। ब्याज दरों में कटौती की वजह से सस्ते कर्ज से लोगों पर से ईएमआई का बोझ कम होगा लेकिन इस कटौती के बाद बैंक अपनी लेंडिंग रेट पर किस तरह की कटौती करते हैं, यह उन पर निर्भर करेगा। प्रत्येक बैंक पूरी कटौती नहीं देता, बैंक अपनी वित्तीय स्थिति को देखते हुए अपनी ब्यज दरों को कम करता है, इसे भी ध्यान में रखना होगा। हालांकि यह कटौती खपत को बढ़ावा देगी। वे कहते हैं सरकार इस समय अपने खर्चों यानी अपना पूंजीगत व्यय कम करके आम लोगों के हाथों में पैसा दे रही है, जिससे घरेलू खपत बढ़ाने के साथ धीमी होती अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए मांग को बढ़ाया जा सके। यही कारण है कि बजट 2025-26 में सरकार ने आयकर से छूट के दायरे को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने का एलान किया।

होम व कार लोन की ईएमआई
यदि किसी व्यक्ति ने 50 लाख रुपये का लोन 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर से 20 साल के लिए लिया है तो आरबीआई की ओर से 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा के बाद उसकी ईएमआई कम हो जाएगी। पुराने ब्याज दर 8.5 प्रतिशत पर उक्त व्यक्ति को 43,391 रुपये की ईएमआई देनी पड़ती है, नई ब्याज दर 8.25 प्रतिशत हो जाएगी जिससे उसकी ईएमआई घटकर 42,603 रुपये हो जाएगी। उसे एक महीने में 788 रुपये की बचत होगी। सालाना यह बचत करीब 9,456 रुपये की होगी। यदि किसी व्यक्ति ने 5 लाख रुपये का कार लोन 12 प्रतिशत की ब्याज दर पर लिया है तो उसे वर्तमान में 11,282 रुपये की ईएमआई देनी पड़ रही है। बैंक ब्याज दरों को 0.25% तक घटाते हैं तो कार लोन की नई ईएमआई 11,149 रुपये होगी। इससे ग्राहक को 133 रुपये महीने में और 1,596 रुपये साल में बचेंगे। एमपीसी से ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद क्यों?

कटौती की गुंजाइश थी
इकोनॉमी रिसर्च संस्था पीएल कैपिटल ग्रुप के अर्थशास्त्री अर्श मोगरे के अनुसार आरबीआई एमपीसी की ओर से 25 आधार अंकों की कटौती की गुंजाइश थी, इसलिए यह फैसला लिया गया। इसका पहला कारण मुद्रास्फीति का नियंत्रण में रहना है। दिसंबर 2024 में खुदरा महंगाई दर यानी सीपीआई 5.2 प्रतिशत रही इसके आने वाले महीनों में 4.5 प्रतिशत से 4.7 प्रतिशत तक गिरने की उम्मीद है। हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के कारण आयात से जुड़ी मुद्रास्फीति से जोखिम बना हुआ है। दूसरा कारण विकास की गति धीमी है, जिसके कारण आरबीआई को रेपो रेट में कटौती का फैसला लेना पड़ा। वित्त वर्ष 25 में जीडीपी की अनुमानित दर 6.4% जो वित्त वर्ष 24 के 8.2 प्रतिशतसे काफी कम है। ऐसे में केंद्रीय बैंक की ओर से रेपो रेट पर फैसला लिया जाना जरूरी हो गया था।। तीसरा कारण लिक्विडिटी यानी तरलता कम थी।

Related Posts

school
Hindi Edition

1.24 करोड़ सैलरी! यहां टीचर को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन

April 15, 2026
UPTET 2026
Hindi Edition

यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, कैसे भरें फॉर्म ?

April 15, 2026
एक साल का बीएड कोर्स 2026
Hindi Edition

एक साल का बीएड कोर्स बहाल करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं

April 15, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई पूरी कर कब तक जॉब कर सकते हैं
Hindi Edition

न्यूजीलैंड में पढ़ाई पूरी कर कब तक जॉब कर सकते हैं

April 15, 2026
Education
Hindi Edition

अमेरिका में नहीं पढ़ना चाहते भारतीय छात्र

April 15, 2026
CBSE
Hindi Edition

क्यूआर कोड का बोर्ड या परीक्षा प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं

April 15, 2026
Load More
Next Post
Transforming taxpayer registration

13.7 लाख तक की इनकम पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

Recent News

Pandya presents Chhetri with MI jersey
News

Pandya presents Chhetri with MI jersey

by Blitz India Media
April 15, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Indian football legend Sunil Chhetri made a special appearance at the Mumbai Indians training session at...

Read moreDetails
Railways

Railways reach 99.6 pc electrification

April 15, 2026
vegetable

WPI rises in March on energy price surge

April 15, 2026
modi

PM Modi inaugurates Bhairavaikya Mandir

April 15, 2026
Two-time Olympic champion Axelsen retires

Two-time Olympic champion Axelsen retires

April 15, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation