• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

गेम चेंजर साबित होगी 20 हजार करोड़ की डिफेंस डील

उड़ते हुए ऑपरेशन कमांड सेंटर की भूमिका भी निभाएंगे विमान

by Blitz India Media
July 25, 2025
in Hindi Edition
0
गेम चेंजर साबित होगी 20 हजार करोड़ की डिफेंस डील
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत की एयर डिफेंस कैपेबिलिटी को नई ऊंचाई देने वाले अवाक्स इंडिया प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। यह महत्वाकांक्षी योजना भारतीय वायुसेना के लिए गेम-चेंजर साबित होगी, क्योंकि इसके तहत छह अत्याधुनिक हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणालियां विकसित की जाएंगी। करीब ₹20,000 करोड़ की लागत से पूरा होने वाला यह डिफेंस प्रोजेक्ट भारत को उन गिने-चुने देशों की कतार में खड़ा करेगा, जिनके पास इस तरह की स्वदेशी क्षमताएं मौजूद हैं।
इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय वायुसेना को छह बड़े आकार के अवाक्स प्लेटफॉर्म मिलेंगे, जो दुश्मन के लड़ाकू विमानों, ग्राउंड सेंसरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों को काफी दूर से ट्रैक करने में सक्षम होंगे। इतना ही नहीं, ये विमान एक उड़ते हुए ऑपरेशन कमांड सेंटर की भूमिका भी निभाएंगे। इन विमानों का विकास डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के नेतृत्व में किया जाएगा. इसके लिए एयरबस ए321 विमान का उपयोग किया जाएगा, जिनमें जटिल स्ट्रक्चरल बदलाव और सिस्टम इंटीग्रेशन होंगे। डीआरडीओ इस प्रोजेक्ट में कई भारतीय निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ काम करेगा, जिससे स्वदेशी रक्षा उद्योग को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।
एयर इंडिया के विमान होंगे री-कनफिगर
वायुसेना के पास पहले से मौजूद छह ए321 एयरक्राफ्ट (जो पूर्व में एयर इंडिया से लिए गए थे) अब इस प्रोजेक्ट के तहत दुबारा डिज़ाइन किए जाएंगे। इन विमानों में ऊपर की ओर एक बड़ा डॉर्सल फिन लगाया जाएगा, जो 360-डिग्री रडार कवरेज सुनिश्चित करेगा। इसमें पूरी तरह स्वदेशी मिशन कंट्रोल सिस्टम और एईएसएए रडार लगे होंगे। बता दें कि यह रडार सिस्टम अल्ट्रा मॉडर्न हैं।
अवाक्स इंडिया को डीआरडीओ द्वारा चलाए जा रहे नेत्र एमके-2 प्रोग्राम के तहत विकसित किया जा रहा है। इससे पहले डीआरडीओ को सरकार ने फिफ्थ जनरेशन एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) के प्रोटोटाइप प्रोडक्शन के लिए भी हरी झंडी दी थी। यह दिखाता है कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में केवल आयातक देश नहीं, बल्कि एक विश्वसनीय निर्माता बनने की दिशा में अग्रसर है। अब तक इस तरह के सिस्टम पर बोइंग का वर्चस्व रहा है, लेकिन यह पहली बार होगा जब इस क्षेत्र में एयरबस के विमान का उपयोग किया जाएगा। यह भारत के लिए तकनीकी दृष्टि से भी बड़ी उपलब्धि है और भविष्य में एक्सपोर्ट की संभावनाएं भी खुलेंगी।
वायुसेना की मौजूदा क्षमताएं और चुनौतियां
फिलहाल भारतीय वायुसेना के पास तीन इजरायल और रूस के साथ मिलकर विकसित किए गए आईएल 76 आधारित ‘फाल्कन’ सिस्टम हैं, जो काफी बड़े लेकिन तकनीकी समस्याओं और मेंटेनेंस संबंधी सीमाओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा डीआरडीओ द्वारा विकसित छोटे आकार के दो ‘नेत्रा’ विमान हैं, जिन्हें भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया था।
तीन साल में प्रोजेक्ट होगा पूरा
सरकारी अनुमोदन के बाद अब तीन साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने पर भारत के पास ऐसी क्षमता होगी, जो न केवल सीमाओं पर सतर्कता को नई मजबूती देगी, बल्कि भारतीय कंपनियों को जटिल रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ाएगी। अवाक्स इंडिया प्रोजेक्ट न सिर्फ भारतीय वायुसेना की नजर और मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाएगा, बल्कि यह भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादन और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

Related Posts

Indian tech startups funding 2025
Hindi Edition

यूएस के अरबों डॉलर के स्टार्टअप्स में भारतीयों का दबदबा

June 18, 2026
RBI urges banks to intensify efforts to return unclaimed deposits
Hindi Edition

6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी देश की इकोनॉमी: आरबीआई

June 18, 2026
modi
Hindi Edition

सामूहिक सोच और स्वप्न का समय

June 17, 2026
modi
Hindi Edition

इन 12 साल और 15 दिन का हासिल

June 17, 2026
bsnl
Hindi Edition

बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पदों पर नौकरी

June 17, 2026
UP government gives approval, paving the way for recruitment of 45,000 home guards
Hindi Edition

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर में घोषित करने की तैयारी

June 17, 2026
Load More
Next Post
Successful test of Prithvi-2 and Agni-1 ballistic missiles

पृथ्वी-2 और अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण

Recent News

financial
News

Indian-origin Sanger’s worth hits $5.5 b after SpaceX deal

by Blitz India Media
June 17, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: SpaceX has signed a merger deal for $60 billion in stock to acquire Anysphere Inc. --...

Read moreDetails
artificial intelligence

India’s AI workforce reaches 9.2 lakh

June 17, 2026
growth

India accounts for 33 pc of Asia’s risk insurance claims

June 17, 2026
PM Modi calls for improving international solidarity at G7

PM Modi calls for improving international solidarity at G7

June 17, 2026
rural india

Govt allocates over Rs 544 cr for crop management

June 17, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation