• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, June 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

रोजगार के मामले में 9 साल का रिकॉर्ड टूटा

पिछले महीने 43.3 करोड़ लोगों के पास रोजगार था

by Blitz India Media
August 9, 2025
in Hindi Edition
0
office
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। श्रमबल भागीदारी बढ़ने से देश में बेरोजगारी दर जुलाई, 2025 में घटकर 34 महीने के निचले स्तर 6.8 फीसदी पर आ गई। 34 महीने में यह दूसरा अवसर है, जब यह दर सात फीसदी के नीचे रही। इससे पहले मई, 2025 में बेरोजगारी दर पहली बार सात फीसदी के स्तर से नीचे 6.9 फीसदी रही थी।
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने कुल 43.3 करोड़ लोगों के पास रोजगार था।  यह संख्या जनवरी, 2016 के बाद 9 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले अप्रैल, 2025 में सर्वाधिक 43.2 करोड़ लोगों के पास रोजगार था। हालांकि, जून में यह संख्या घटकर 42.6 करोड़ रह गई लेकिन जुलाई के आंकड़े बताते हैं कि रोजगार में तेज सुधार दर्ज किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, बेरोजगारी दर घटाने में अहम योगदान देने वाली श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) जुलाई में बढ़कर 41.5 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। जून में यह 41.3 फीसदी रही थी। इस दौरान सक्रिय रूप से रोजगार ढूंढ़ रहे 30 लाख अतिरिक्त लोग श्रम बाजार में शामिल हुए। 
रोजगार 64 लाख बढ़ा,33 लाख घटे बेरोजगार
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रम बाजार से जुलाई में भले ही 30 लाख अतिरिक्त लोग जुड़े, लेकिन रोजगार की संख्या में 64 लाख की वृद्धि दर्ज की गई। इसका मतलब है कि श्रम बाजार में शामिल होने वाले नए लोगों को तो रोजगार मिल गया, साथ ही जो बेरोजगारों की सूची में थे, उनमें से भी कई को काम मिला। इससे बेरोजगारों की संख्या में 33 लाख की गिरावट आई। श्रम बाजार के हाल के आंकड़े बताते हैं कि रोजगार मिलने की दर कार्यशील आयु वर्ग की संख्या बढ़ने की रफ्तार से कहीं अधिक तेजी से बढ़ रही है।
औसत मासिक बेरोजगारी में भी गिरावट
चालू वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत से देश में औसत मासिक बेरोजगारी दर 7.2 फीसदी रही है। यह पिछले दो वित्त वर्षों 2023-24 और 2024-25 में दर्ज की गई 8.1 फीसदी की औसत दर से काफी कम है। यह 2024-25 की अंतिम तिमाही में अनुमानित 7.8 फीसदी बेरोजगारी दर से भी कम है। यानी बेरोजगारी दर में गिरावट आ रही है।
दो साल बाद श्रम बाजारों में तेज सुधार
कोरोना काल में लॉकडाउन से ठीक पहले रोजगार मिलने की दर 40 फीसदी से अधिक थी। 2022-23 में सुधार शुरू होने से पहले यह 36.4 फीसदी के निचले स्तर पर आ गई। 2023-24 में यह बढ़कर 37.1 फीसदी और 2024-25 में 37.8 फीसदी पहुंच गई। 2025-26 में अब तक रोजगार मिलने की दर 38 फीसदी से अधिक रही है। सीएमआईई के उपभोक्ता पिरामिड घरेलू सर्वे से उपलब्ध श्रम आंकड़े बताते हैं कि दो वर्षों के निरंतर सुधार के बाद 2025-26 में श्रम बाजारों में अच्छी तेजी देखी जा रही है।

Related Posts

कोचिंग
Hindi Edition

फ्री आईएएस, पीसीएस कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

June 1, 2026
Taskeen Khan
Hindi Edition

हर रोज अपने आप को कोसती थीं, एक फैसले से बदली किस्मत

June 1, 2026
uk-higher-education-indian-students-top-10-mistakes-to-avoid-british-culture
Hindi Edition

June 1, 2026
farewell-forgein-arms
Hindi Edition

विदेशी हथियारों को विदाई

June 1, 2026
GST & FTA Alignment Enters Critical Phase for India Inc
Hindi Edition

सुधार की राह

June 1, 2026
neelam-meena-appointed-first-woman-chief-electoral-officer-west-bengal
Hindi Edition

नीलम मीणा बनीं पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी

June 1, 2026
Load More
Next Post
Water leaking in Ellora cave

एलोरा गुफा में हो रहा पानी का रिसाव

Recent News

Vinesh Phogat Wins 53kg Asian Games Trial Opener
News

Vinesh makes winning return at Asian Games trials

by Blitz India Media
May 30, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Vinesh Phogat made her return to competitive wrestling with a strong 7-1 win over Jyoti in...

Read moreDetails
D.K. Shivakumar to Take Oath as Karnataka CM on June 3

Shivakumar to take oath as Karnataka CM on June 3

May 30, 2026
piyush-goyal

Goyal highlights renewed momentum in India-Canada ties

May 30, 2026
Navy Chief Admiral Tripathi briefs PM Modi

Navy Chief Admiral Tripathi briefs PM Modi

May 30, 2026
Lakshya Sen

Lakshya bows out of Singapore Open

May 30, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation