• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

आप खुश हैं या दुखी, एक पोस्ट से समझ लेगा एआई

- यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड ने शोध में किया दावा

by Blitz India Media
October 11, 2024
in Hindi Edition
0
AI will understand from one post whether you are happy or sad
ब्लिट्ज ब्यूरो

ऑकलैंड। आप खुश हैं या दुखी या फिर गुस्से में हैं। एआई अब इसका भी पता लगा लेगा। न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड के एक शोध में दावा किया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) किसी के सोशल मीडिया पोस्ट से उसके भाव को समझ लेगा। इस शोध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट का एआई के जरिए परीक्षण किया गया। इससे इंसानी भावनाओं को समझने की कोशिश की गई।

शोध के नतीजे आने के बाद शोधकर्ताओं ने दावा किया कि मार्केटिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में इसका बेहतर प्रयोग संभव है। सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट से किसी विशेष क्षेत्र में उनकी रूचि के अलावा उस विशेष क्षेत्र के लिए उनके रुझान का भी पता चल सकेगा।

शोधकर्ताओं ने लेखनी से इंसान के भावों का पता लगाने के लिए ट्रांसफॉर्मर ट्रांसफर लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल किया। गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के विशाल आंकड़ों के साथ इसे पहले से प्रशिक्षित किया गया था। मॉडल का एल्गोरिद्म कोडिंग या कंप्यूटर की भाषा को समझने की बजाए स्वभाविक भाषाओं को समझने के लिए विकसित किया गया था। इस मॉडल ने 60 हजार से अधिक वाक्यों की पड़ताल की।

सटीक साबित हुआ मॉडल
टेक्सट से भावनाओं का पता लगाने में एआई मॉडल 84 फीसदी सटीक साबित हुआ, जो इस तकनीक के लिए उल्लेखनीय है। शोधकर्ताओं का दावा है कि जो एआई मॉडल अभी इंसानों के भावों को पहचान रहा है, भविष्य में आवाज सुनकर और चेहरा देख कर इंसान के मन की बातें बता देगा।

तकनीक के जनक को चिंता
एआई को तेजी से विकसित होता देख इस तकनीक के जनक योशुआ बेगिओ चिंतित हैं। यदि इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह खतरनाक साबित हो सकता है।

नौकरी जाने का खौफ
बिजनेस लीडर्स के बीच एआई तकनीक ने भय पैदा कर दिया है। ये सभी नई तकनीक से होने वाले नौकरियों के खतरों को भांप कर सहम गए हैं। ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट के नए शोध में दावा किया गया है कि एआई से कुछ नौकरियों पर तलवार लटक रही है। शोध के अनुसार, ऐसी 83 प्रतिशत नौकरियां हैं जहां एआई तकनीक इंसानों की जगह ले सकती है। इस शोध में नौ देशों के 932 बिजनेस लीडर्स को शामिल किया गया, जिनमें प्रत्येक 10 में से नौ का मानना है कि दुनियाभर में एआई से उनके पद खत्म होंगे।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
Scanner will detect cancer in minutes

मिनटों में कैंसर का पता लगाएगा स्कैनर

Recent News

IBM unveils world's first sub-1 nano chip tech
News

IBM unveils world’s first sub-1 nano chip tech

by Blitz India Media
June 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US-based technology giant IBM on June 23 unveiled what it described as the world's first sub-1...

Read moreDetails
Modi

PM Modi welcomes Amazon’s $48 b investment in India

June 25, 2026
Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

June 25, 2026
India expanding long-range strike capabilities

India expanding long-range strike capabilities

June 25, 2026
Crude Oil

Russia eyes gasoline imports from India

June 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation