• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

एमटेक के लिए 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप बढ़ाएगा एआईसीटीई

कोर्सेस में छात्रों की घटती रुचि को देखते हुए रखा गया प्रस्ताव

by Blitz India Media
May 23, 2025
in Hindi Edition
0
AICTE will increase scholarship for MTech by 50 percent
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमटेक) करने की सोच रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने एमटेक स्कॉलरशिप में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव शिक्षा मंत्रालय को भेजा है। स्टूडेंट्स की एमटेक कोर्सेस में घटती दिलचस्पी को देखते हुए यह प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव मंजूर होता है, तो छात्रों को हर महीने 12,400 रुपये की बजाय 18,600 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी।

एमटेक में इनरोलमेंट बढ़ाने के लिए पहल
यह कदम इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक कोर्सेस में घटते एडमिशन को देखते हुए उठाया गया है। एआईसीटीई के अनुसार 2018-19 में जहां करीब 1.81 लाख सीटें थीं जबकि 2023-24 में यह घटकर लगभग 1.30 लाख रह गईं। नामांकन भी 66,000 से कम होकर 44,000 के आसपास पहुंच गया है। इससे स्पष्ट है कि स्टूडेंट्स की एमटेक में दिलचस्पी कम हो रही है, जिसे वापस बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है।

मार्च में भेजा था मंत्रालय को रिमाइंडर
एआईसीटीई ने पहली बार जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा था, जिसमें स्कॉलरशिप बढ़ाने की सिफारिश की गई। इसमें अनुरोध किया था कि पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप राशि को बढ़ाकर न्यूनतम 18,600 रुपये किया जाए, जो कि 50% की प्रस्तावित बढ़ोतरी है। मार्च 2025 में इस प्रस्ताव का एक रिमाइंडर भी मंत्रालय को भेजा गया, जिसमें कहा गया कि स्कॉलरशिप में पिछली बार 2015 में बढ़ोतरी हुई थी, जब इसे 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,400 रुपये किया गया था।

गेट परीक्षा को लेकर ये दिया सुझाव
पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेस की स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स को गेट परीक्षा पास करनी होती है। ऐसे में एआईसीटीई ने यह भी सुझाव दिया है कि जिन छात्रों का सीजीपीए 8.5 या उससे ज्यादा है, उन्हें भी बिना गेट के स्कॉलरशिप दी जाए – बशर्ते उन्होंने एआईसीटीई अप्रूव्ड संस्थानों में एडमिशन लिया हो।

18 फरवरी 2015 को मंत्रालय ने एआईसीटीई और आईआईटी समेत एनआईटी और आईआईएसईआर संस्थानों को पत्र लिखकर पीएचडी और एमटेक/एमई कार्यक्रमों के लिए एआईसीटीई अप्रूव्ड और केंद्र द्वारा वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों में स्कॉलरशिप दरों में संशोधन की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी के आधार पर एआईसीटीई ने इस बार भी इतनी हाइक की रिक्वेस्ट की है।

किसे मिलेगा पीजी स्कॉलरशिप का फायदा
यह स्कॉलरशिप एआईसीटीई अप्रूव्ड पीजी कार्यक्रमों और एआईसीटीई अप्रूव्ड संस्थानों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए है। स्कॉलरशिप की संख्या कोर्सेस के लिए एआईसीटीई अप्रूव्ड एडमिशन तक सीमित होगी। दूसरे सोर्सेस से फाइनेंशियल मदद हासिल करने वाले स्टूडेंट्स या स्पॉन्सर्ड कैंडिडेट्स और मैनेजमेंट कोटा के जरिए एडमिशन पाने वाले इस स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल नहीं हैं।

एआईसीटीई का मानना है कि एमटेक में छात्रों की रुचि वापस लाने और उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक जरूरी कदम है। अगर यह प्रस्ताव लागू हो जाता है, तो हजारों स्टूडेंट्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

Related Posts

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’
Hindi Edition

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’

April 23, 2026
Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकोट में किया गुजराती संस्करण का शुभारंभ

April 23, 2026
ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन
Hindi Edition

ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन

April 23, 2026
दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!
Hindi Edition

दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!

April 23, 2026
लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए
Hindi Edition

लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए

April 23, 2026
Development Journalism National Narrative Shishir Priyadarshi
Hindi Edition

भारत को तोड़ने नहीं, जोड़ने वाली पत्रकारिता की जरूरत

April 23, 2026
Load More
Next Post
rail

अब ट्रेन से लीजिए यूपी में ‘जंगल सफारी’ का लुत्फ

Recent News

Justin-Rose
News

Major champ Rose to make debut at India Open

by Blitz India Media
April 24, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI:Major champion Justin Rose is set to make his professional debut in India with confirmation that the...

Read moreDetails
Artificial-intelligence

AI engineering hiring in India jumps 59.5 pc

April 24, 2026
Nirmala Sitharaman

Sitharaman warns of unprecedented risks from Mythos AI

April 24, 2026
mining

Centre rolls out Rs 5,000 cr to help boost mining sector

April 24, 2026
Abhay enters quarter-final in Zurich

Abhay enters quarter-final in Zurich

April 24, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation