• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, June 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

‘लाल आतंक’ नहीं, बल्कि अब ‘न्यू इंडिया’ की नई तस्वीर बनेगा बस्तर

by Blitz India Media
June 1, 2026
in Hindi Edition
0
Combating terrorism

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।कभी नक्सली हिंसा और खूनी हमलों के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि भारत अब ‘नक्सल मुक्त’ हो चुका है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने कहा कि दशकों तक लाल आतंक की छाया में जीने वाला यह इलाका अब विकास और शांति की नई पहचान बनने जा रहा है।

बस्तर में विद्रोह के लंबे इतिहास का जिक्र करते हुए, गृह मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जहां बाकी भारत को 1947 में आजादी मिल गई थी, वहीं बस्तर ने सच्ची आजादी का अनुभव 31 मार्च, 2026 के बाद ही किया। शाह ने कहा, ‘6 दशकों से भी ज्यादा समय तक, इस क्षेत्र को गंभीर आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक झटके झेलने पड़े हैं।’ 6 अप्रैल 2010 को बस्तर में हुए देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हो गए थे। यह घटना बस्तर को नक्सल हिंसा के सबसे खतरनाक केंद्र के रूप में स्थापित कर गई थी। पिछले दो दशकों में करीब 1300 सुरक्षाकर्मियों और 1800 से ज्यादा नागरिकों की जान नक्सली हिंसा में गई। लंबे समय तक यहां शाम ढलने के बाद घर से निकलना भी खतरे से खाली नहीं माना जाता था।

‘नक्सल मुक्त भारत’ मिशन

गृह मंत्री ने कहा कि 2019 के बाद से केंद्र सरकार ने ‘नक्सल मुक्त भारत’ का लक्ष्य तय किया था और 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद अभियान और तेज हुआ। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2024 में 224 नक्सली मारे गए, जबकि 2025 में यह संख्या करीब 400 तक पहुंच गई। पिछले 10 वर्षों में 10 हजार से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

सुरक्षा कैंप अब बनेंगे जन सेवा केंद्र

अमित शाह ने बस्तर के लिए नई विकास योजना का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि अब सुरक्षा बलों के कैंपों को ‘जन सेवा केंद्र’ में बदला जाएगा, जहां बैंकिंग, आधार कार्ड, सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सरकार अब बस्तर को सिर्फ सुरक्षा मॉडल नहीं, बल्कि विकास मॉडल के रूप में पेश करना चाहती है।

सड़क, इंटरनेट और निवेश पर फोकस

नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। पिछले कुछ वर्षों में यहां सड़कें, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सेवाएं, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। केंद्र सरकार अब बस्तर की पहचान को डर और हिंसा से हटाकर विकास और अवसरों से जोड़ना चाहती है। बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में हुई केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक को भी बड़ा प्रतीकात्मक संदेश माना जा रहा है।

Related Posts

anthroppic and apple
Hindi Edition

एंथ्रोपिक के एआई ने 7 दिन में भेद दिया एपल का सुरक्षा चक्रव्यूह

June 1, 2026
Rubio, PM Modi discuss ‘sustained progress’ in bilateral ties
Hindi Edition

वैश्विक हित के लिए भारत व अमेरिका मिलकर करेंगे काम : पीएम मोदी

June 1, 2026
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि पर दिसंबर 2026 में बड़ा फैसला
Hindi Edition

गंगा संधि ने उड़ाई बांग्लादेश की नींद

June 1, 2026
rajnath-singh-vietnam
Hindi Edition

वियतनाम के साथ साझेदारी मजबूत करने को हम प्रतिबद्ध : राजनाथ सिंह

June 1, 2026
tulsi
Hindi Edition

ट्रम्प सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड का इस्तीफा

June 1, 2026
PM Modi Chairs Key Council of Ministers Meeting on Reforms
Hindi Edition

सरकार के काम में तेजी और कुशलता बेहद जरूरी: मोदी

June 1, 2026
Load More
Next Post
Gujarat Governor cycles to Gurukul after train journey

देश की मुद्रा मजबूत करने, ईंधन बचाने में जन-जन से सहयोग मांगा राज्यपाल ने

Recent News

Vinesh Phogat Wins 53kg Asian Games Trial Opener
News

Vinesh makes winning return at Asian Games trials

by Blitz India Media
May 30, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Vinesh Phogat made her return to competitive wrestling with a strong 7-1 win over Jyoti in...

Read moreDetails
D.K. Shivakumar to Take Oath as Karnataka CM on June 3

Shivakumar to take oath as Karnataka CM on June 3

May 30, 2026
piyush-goyal

Goyal highlights renewed momentum in India-Canada ties

May 30, 2026
Navy Chief Admiral Tripathi briefs PM Modi

Navy Chief Admiral Tripathi briefs PM Modi

May 30, 2026
Lakshya Sen

Lakshya bows out of Singapore Open

May 30, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation