ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो का डाटा बताता है कि आय के मामले में वहां पर एशियाई मूल के लोग और प्राकृतिक नागरिक मूल नागरिकों से काफी आगे हैं। यही वजह है कि नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में गैर- स्थायी निवासियों के बच्चों के लिए स्वतः जन्मसिद्ध नागरिकता को समाप्त करने का फैसला किया है। इसमें एच-वन बी वीजा धारकों के बच्चे भी शामिल होंगे। यह वीजा वहां उच्च कुशलता वाले श्रमिकों को दिया जाता है, जिनमें भारी संख्या में भारतीय मूल के तकनीकी कर्मचारी भी शामिल हैं।
जनगणना ब्यूरो के डाटा के अनुसार 2023 में अमेरिका में कर चुकाने के बाद औसत घरेलू आय 69,240 डॉलर थी। यह आय प्राकृतिक नागरिकों (जन्म से इतर कानूनी प्रक्रिया से दूसरे देश की नागरिकता) के लिए 74,170 डॉलर रही। वहीं, एशियाई मूल के परिवारों के लिए यह 94,810 डॉलर थी।
2023 में कर चुकाने के बाद औसत घरेलू आय
एशियाई – 94,810
श्वेत (हिस्पैनिक नहीं)- 75,920
प्राकृतिक नागरिक- 74,170
श्वेत- 72,490
मूल रूप में जन्म लेने वाले- 70,190
विदेश में जन्म लेने वाले- 63,950
हिस्पैनिक (कोई भी जाति)- 58,240
गैर नागरिक- 55,380
अश्वेत- 49,830
कॉलेज से डिग्री लेने वालों का भी दबदबा (प्रतिशत में)
एशियाई- 60.21
श्वेत- 41.80
सभी नस्लीय और जातीय समूह- 37.66
एक से अधिक नस्ल- 37.33
मूल निवासी हवाईयन या अन्य प्रशांत द्वीपवासी- 29.36
अश्वेत या अफ्रीकी अमेरिकी- 27.94
हिस्पैनिक या लैटिनो- 20.90
अमेरिकी इंडियन या अलास्का मूल निवासी- 20.25