• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बांग्लादेश में हिंदू समाज पर अकारण हो रहे नृशंस अत्याचार : भागवत

- डीप स्टेट, वोकिज्म, कल्चरल मार्क्सिस्ट पर डाला प्रकाश

by Blitz India Media
October 18, 2024
in Hindi Edition
0
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी उत्सव के अपने भाषण में कई मुद्दों पर चर्चा की। संघ प्रमुख ने देश के सामने चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डीप स्टेट, वोकिज्म और कल्चरल कल्चरल मार्क्सिस्ट आजकल काफी चर्चा में है। ये सभी सांस्कृतिक परम्पराओं के घोषित शत्रु हैं। इसके अलावा भागवत ने बांग्लादेश में हुए हिंदुओं पर अत्याचार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दुर्बल रहना अपराध है, इसलिए हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है।

क्या हैं सांस्कृतिक परंपराओं के शत्रु?
आरएसएस प्रमुख ने कहा, ”डीप स्टेट’, ‘वोकिज्म’, ‘कल्चरल मार्क्सिस्ट’, आजकल चर्चा में हैं। वास्तव में ये सभी सांस्कृतिक परम्पराओं के घोषित शत्रु हैं। सांस्कृतिक मूल्यों, परम्पराओं तथा जहां जहां जो भी भद्र, मंगल माना जाता है, उसका समूल उच्छेद इस समूह की कार्यप्रणाली का अंग है। समाज मन बनाने वाले तंत्र व संस्थानों को अपने प्रभाव में लाना, उनके द्वारा समाज का विचार, संस्कार, और आस्था को नष्ट करना, यह इस कार्यप्रणाली का प्रथम चरण होता है।

देश के सामने की चुनौतियां बताईं
उन्होंने आगे कहा, असंतोष को हवा देकर उस घटक को शेष समाज से अलग, व्यवस्था के विरुद्ध, उग्र बनाया जाता है। समाज में टकराव की सम्भावनाओं को ढूंढ़ कर प्रत्यक्ष टकराव खड़े किए जाते हैं। व्यवस्था, कानून, शासन, प्रशासन आदि के प्रति अश्रद्धा व द्वेष को उग्र बना कर अराजकता व भय का वातावरण खड़ा किया जाता है। इससे उस देश पर अपना वर्चस्व स्थापित करना सरल हो जाता है।

बांग्लादेशी हिंदुओं का उठाया मुद्दा
मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हुए हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कहा, अभी अभी बांग्लादेश में जो हिंसक तख्तापलट हुआ उसके तात्कालिक व स्थानीय कारण उस घटनाक्रम का एक पहलू है परन्तु हिंदु समाज पर अकारण नृशंस अत्याचारों की परंपरा को फिर से दोहराया गया । उन अत्याचारों के विरोध में वहां का हिंदू समाज इस बार संगठित होकर स्वयं के बचाव में घर के बाहर आया इसलिए थोड़ा बचाव हुआ । परन्तु यह अत्याचारी कट्टरपंथी स्वभाव जब तक वहां विद्यमान है तब तक वहां के हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों के सिर पर खतरे की तलवार लटकी रहेगी ।

जनसंख्या असंतुलन पर भी रखी बात
उन्होंने आगे कहा, इसीलिए उस देश से भारत में होनेवाली अवैध घुसपैठ व उसके कारण उत्पन्न जनसंख्या असंतुलन देश में सामान्य जनों में भी गंभीर चिंता का विषय बना है । देश में आपसी सद्भाव व देश की सुरक्षा पर भी इस अवैध घुसपैठ के कारण प्रश्न चिन्ह लगते है । उदारता, मानवता, तथा सद्भावना के पक्षधर सभी के, विशेष कर भारत सरकार तथा विश्वभर के हिंदुओं के सहायता की बांग्लादेश में अल्पसंख्यक बने हिंदू समाज को आवश्यकता रहेगी। असंगठित रहना व दुर्बल रहना यह दुष्टों के द्वारा अत्याचारों को निमंत्रण देना है यह पाठ भी विश्व भर के हिंदु समाज को ग्रहण करना चाहिए। परन्तु बात यहां रुकती नहीं।

‘बांग्लादेश के पाकिस्तान से मिलने की हो रही बात’
अब वहां (बांग्लादेश में) भारत से बचने के लिए पाकिस्तान से मिलने की बात हो रही है । ऐसे विमर्श खड़े कर व स्थापित कर कौनसे देश भारत पर दबाव बनाना चाहते हैं इसको बताने की आवश्यकता नहीं है। इसके उपाय यह शासन का विषय है। परंतु समाज के लिए सर्वाधिक चिन्ता की बात यह है कि समाज में विद्यमान भद्रता व संस्कार को नष्ट-भ्रष्ट करने के, विविधता को अलगाव में बदलने के, समस्याओं से पीड़ित समूहों में व्यवस्था के प्रति अश्रद्धा उत्पन्न करने के तथा असन्तोष को अराजकता में रूपांतरित करने के प्रयास बढ़े हैं।

‘देश में कट्टरपन, उकसाने वाली घटनाएं बढ़ीं’
भागवत ने आगे कहा, देश में बिना कारण कट्टरपन को उकसाने वाली घटनाओं में भी अचानक वृद्धि हुई दिख रही है।
परिस्थिति या नीतियों को लेकर मन में असंतुष्टि हो सकती है परन्तु उसको व्यक्त करने के और उनका विरोध करने के प्रजातांत्रिक मार्ग होते हैं। उनका अवलंबन न करते हुए हिंसा पर उतर आना, समाज के एकाध विशिष्ट वर्ग पर आक्रमण करना, विना कारण हिंसा पर उतारू होना, भय पैदा करने का प्रयास करना, यह तो गुंडागर्दी है। इसको उकसाने के प्रयास होते हैं अथवा योजनाबद्ध तरीके से ऐसा किया जाता है।

Related Posts

gujarat-governor-acharya-devvrat-travels-in-st-bus
Hindi Edition

रोडवेज बस में राज्यपाल को साथ देख दंग रह गए यात्री

May 18, 2026
mp-high-court-verdict-dhar-bhojshala-vagdevi-saraswati-temple
Hindi Edition

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को मंदिर माना

May 18, 2026
russia-dispatches-fourth-s400-air-defense-system-india
Hindi Edition

रूस ने फिर निभाई दोस्ती, भारत को चौथा एस-400 सिस्टम भेजा

May 18, 2026
फास्टैग टोल नियम 2026
Hindi Edition

भारत का पहला बैरियर फ्री टोल सिस्टम शुरू

May 18, 2026
छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान और मिसाइल बल बनाएगा भारत
Hindi Edition

छठी पीढ़ी के युद्धक विमानों के लिए साझेदारी पर विचार कर रहा भारत

May 18, 2026
Modi
Hindi Edition

पीएम का करिश्माई नेतृत्व : तिनकों की तरह बिखरा विपक्ष नया राजनीतिक युग

May 18, 2026
Load More
Next Post
Preparation for new exploits in space

अंतरिक्ष में नए कारनामे की तैयारी

Recent News

Sindhu
News

Sindhu, Srikanth post wins

by Blitz India Media
May 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: PV Sindhu and Kidambi Srikanth advanced comfortably to the second round of the Thailand Open in...

Read moreDetails
RBI

RBI chief Malhotra says fuel prices may go up

May 13, 2026
Australia hikes budget outlay to boost ties with India

Australia hikes budget outlay to boost ties with India

May 13, 2026
export

India’s merchandise exports hit $112 billion in Q1

May 13, 2026
Pat Cummins

Hyderabad captain Cummins fined Rs 12 lakh

May 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation