• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

डेटा की दुनिया में बनाएं फ्यूचर रेडी करियर

भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल बाजारों में शामिल

by Blitz India Media
July 2, 2026
in Hindi Edition
0
डेटा साइंस में करियर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हर दिन दुनिया भर में अरबों गीगाबाइट डेटा तैयार हो रहा है, जिसे समझने और उसके आधार पर बेहतर निर्णय लेने के लिए डेटा साइंस विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य, बैंकिंग, ई-कॉमर्स, शिक्षा और सरकारी सेवाओं से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, हर क्षेत्र में डेटा साइंस पेशेवरों के लिए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल बाजारों में शामिल हो चुका है। डिजिटल ट्रांजैक्शन, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग ने डेटा साइंस को सबसे आकर्षक करियर विकल्पों में शामिल कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर और डेटा एनालिस्ट जैसी प्रोफाइल्स की मांग कई गुना बढ़ेगी, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

डेटा साइंस एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें बड़े पैमाने पर उपलब्ध डेटा का विश्लेषण कर उपयोगी निष्कर्ष निकाले जाते हैं। इसमें गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और विजनेस समझ का उपयोग करके डेटा को व्यवस्थित किया जाता है और उससे भविष्य की रणनीतियां तैयार की जाती हैं। सरल शब्दों में कहें तो डेटा साइंस का उद्देश्य डेटा को ऐसी जानकारी में बदलना है जो किसी संगठन या व्यवसाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करे। आज कंपनियां ग्राहकों की पसंद, बाजार के रुझान, बिक्री के आंकड़े और उपभोक्ता व्यवहार को समझने के लिए डेटा साइंस का व्यापक उपयोग कर रही हैं। यही कारण है कि यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है।

डेटा साइंस में करियर बनाने के लिए कई तरह के शैक्षणिक और व्यावसायिक कोर्स उपलब्ध हैं। छात्र 12वीं के बाद बीएससी डेटा साइंस, बीटेक इन डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस या स्टैटिस्टिक्स जैसे कोर्स चुन सकते हैं। स्नातक के बाद एमएससी डेटा साइंस, एमटेक, एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स या पीजी डिप्लोमा जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इसके अलावा कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और संस्थान डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विग डेटा एनालिटिक्स और पाइथन प्रोग्रामिंग से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित कर रहे हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को कम समय में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने में मदद करते हैं।

जरूरी स्किल्स
डेटा साइंस में सफलता के लिए केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं होती। छात्रों को कुछ तकनीकी और विश्लेषणात्मक कौशल भी विकसित करने होते हैं। इनमें पाइथन, आर प्रोग्रामिंग, एसक्यूएल, मशीन लर्निंग, डेटा विजुअलाइजेशन, सांख्यिकी और क्लाउड कंप्यूटिंग प्रमुख हैं। इसके साथ ही समस्या समाधान क्षमता, तार्किक सोच, संचार कौशल और बिजनेस समझ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कंपनियां ऐसे पेशेवरों को प्राथमिकता देती हैं जो डेटा का विश्लेषण करने के साथ उसके आधार पर प्रभावी सुझाव भी दे सकें।

Related Posts

trump modi
Hindi Edition

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बेहद करीब

July 2, 2026
पीएम मोदी के स्लोवाकिया दौरे से भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई दिशा, 11 समझौतों पर बनी सहमति
Hindi Edition

स्लोवाकिया के साथ रक्षा समेत 11 समझौते

July 2, 2026
PM Modi Strengthens Global Ties at G7 Outreach Summit
Hindi Edition

कमजोर देशों को वित्तीय मदद से युद्ध के बोझ से बचाने की जरूरत : मोदी

July 2, 2026
US President Donald Trump
Hindi Edition

यूक्रेन युद्ध को ट्रंप के एजेंडे में लाने की कोशिश करते दिखे सहयोगी देश

July 2, 2026
भारत इनोवेट्स 2026: पीएम मोदी बोले- भारत अब टेक्नोलॉजी अपनाने वाला नहीं, दुनिया को समाधान देने वाला देश
Hindi Edition

नवाचार हमारे डीएनए में, पूरी दुनिया को समाधान देने वाला देश बना भारत

July 2, 2026
artificial intelligence
Hindi Edition

मोदी-मैक्रों द्विपक्षीय वार्ता में एआई व्यापार और बुनियादी ढांचे पर चर्चा

July 2, 2026
Load More
Next Post
IIT Bombay Campus Ambassador Program 2026

बीएचयू के छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप देगा आईआईटी बॉम्बे

Recent News

PM Modi, PM Meloni Discuss India-Italy Strategic Partnership
News

‘ हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं ‘

by Blitz India Media
July 2, 2026
0

ब्लिट्ज ब्यूरोइटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में जी7 समिट के दौरान एक-दूसरे से हंसी-मज़ाक...

Read moreDetails
India data centre

India’s data centre market to touch $6.8 billion

July 2, 2026
SEBI

SEBI bans 221 entities from securities market

July 2, 2026
EV registrations rise

India’s passenger EV registrations rise 90 pc

July 2, 2026
highway

Cabinet approves Rs 7,145 cr for new Kanpur-Kabrai highway

July 2, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation